भाजपा पार्षद की धमकी से डरी-सहमी BLO फूट-फूटकर रोई, वीडियो वायरल, कांग्रेस पार्षद ने किया FIR सहित कड़ी कार्रवाई की मांग

Threatened by a BJP councilor, the BLO burst into tears, the video went viral, and the Congress councilor demanded strict action, including an FIR.

भाजपा पार्षद की धमकी से डरी-सहमी BLO फूट-फूटकर रोई, वीडियो वायरल, कांग्रेस पार्षद ने किया FIR सहित कड़ी कार्रवाई की मांग

रायपुर : राजधानी रायपुर के पुरानी बस्ती इलाके में मतदाता विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के दौरान एक बेहद शर्मनाक और चिंताजनक घटना सामने आई है. सरकारी ड्यूटी पर तैनात एक महिला BLO को क्षेत्र के भाजपा पार्षद अंबर अग्रवाल ने इतना डराया-धमकाया कि वह मौके पर ही फूट-फूटकर रो पड़ी. इस पूरे मामले का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
मिली जानकारी के मुताबिक BLO घर-घर जाकर मतदाता सत्यापन का काम कर रही थीं. इसी दौरान भाजपा पार्षद अंबर अग्रवाल ने उन पर दबाव बनाते हुए कांग्रेस प्रतिनिधियों को साथ न रखने की चेतावनी दी. चश्मदीदों के मुताबिक पार्षद के व्यवहार और धमकी से घबराई BLO मानसिक रुप से टूट गई और मौके पर ही रोने लगीं.
इस घटना ने न सिर्फ प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं. बल्कि महिला कर्मचारी की सुरक्षा और सम्मान को लेकर भी गंभीर चिंता पैदा कर दी है.
कांग्रेस के छाया पार्षद बंशी कन्नौजे ने भाजपा पार्षद के रवैये की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि यह बेहद शर्मनाक और अमानवीय कृत्य है. एक शासकीय महिला BLO को इस कदर धमकाना कि वह डर के मारे रो पड़े. यह लोकतांत्रिक प्रक्रिया में बाधा डालने और सरकारी काम में अवैधानिक हस्तक्षेप का स्पष्ट उदाहरण है. वायरल वीडियो पूरी सच्चाई को सामने रखता है.
कन्नौजे ने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी ऐसे कृत्य को किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं करेगी. उन्होंने फौरन FIR दर्ज करने, चुनाव आयोग के हस्तक्षेप और दोषी पार्षद पर सख्त कार्रवाई की मांग की. साथ ही उन्होंने कहा कि BLOs और चुनावी काम में लगी पूरी टीम की सुरक्षा सुनिश्चित करना प्रशासन की जिम्मेदारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t