BJP सांसद के काफिले की तीन गाड़ियों की आपस में टक्कर, कई कारें क्षतिग्रस्त, गायत्री महायज्ञ के भूमि पूजन कार्यक्रम में जाते समय हादसा
Three vehicles of the BJP MP's convoy collided, several cars were damaged, the accident took place while going to the ground breaking ceremony of the Gayatri Mahayagna.
सक्ती : छत्तीसगढ़ में एक बड़ा हादसा टल गया. राज्य के वित्त मंत्री ओपी चौधरी के काफिले में शामिल वाहन अचानक सड़क पर बने गड्ढे से बचने की कोशिश में एक-दूसरे से टकरा गए. गाड़ी को गड्ढे से बचाने के लिए ड्राइवर ने अचानक ब्रेक लगा दिया,.जिसके चलते पीछे आ रही गाड़ियां आपस में भिड़ गईं. इस हादसे में जांजगीर-चांपा लोकसभा सांसद कमलेश जांगड़े, भाजपा जिलाध्यक्ष टिकेश्वर गबेल और जिला पंचायत सभापति आयुष शर्मा की गाड़ियां एक-दूसरे से टकराईं.
गाड़ियों में मौजूद लोग बाल-बाल बच गए और बड़ी घटना टल गई. कुल तीन गाड़ियां इस हादसे में शामिल थीं. हादसे के समय सांसद कमलेश जांगड़े गाड़ी में मौजूद नहीं थे. यह हादसा हसौद थाना क्षेत्र के धमनी गांव के पास हुआ है. खराब सड़क को इस हादसे की असल वजह बताया जा रहा है. काफिले की गाड़ियां हसौद में होने वाले 251 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के भूमि पूजन कार्यक्रम में जा रही थीं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



