शराब के नशे में शिक्षिका के घर घुसकर की तोड़फोड़, जान से मारने की धमकी देने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे

Three accused who broke into a teacher's house under influence of alcohol and threatened to kill her were arrested and sent behind bars

शराब के नशे में शिक्षिका के घर घुसकर की तोड़फोड़, जान से मारने की धमकी देने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे

बिलासपुर/सिरगिट्टी : बिलासपुर जिले में सिरगिट्टी थाना पुलिस ने एक सनसनीखेज मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने शराब के नशे में एक शिक्षिका के घर में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की. घटना में आरोपियों ने घर के दरवाज़े, रेलिंग, कार और साइकिल को नुकसान पहुंचाया और शिक्षिका को जान से मारने की धमकी भी दी. घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है. जिसमें आरोपी घर के बाहर उत्पात मचाते दिखाई दे रहे हैं.
मिली जानकारी के मुताबिक तिफरा के यदुनंदननगर, सूर्या विहार में रहने वाली नेहा पांडेय उम्र 42 साल शिक्षक हैं. उन्होंने पुलिस को बताया कि उनकी सहकर्मी मीनाक्षी शर्मा का पति से विवाद चल रहा था. 13 अगस्त की रात मीनाक्षी ने उन्हें अपने पति को समझाने के लिए बुलाया. नेहा पांडेय, मंगला स्थित गंगानगर में मीनाक्षी के घर गईं और दोनों को समझाने के बाद करीब 10 बजे अपने पति के साथ घर लौट आईं.
इसी रात मीनाक्षी का पति मुकेश शर्मा अपने दो दोस्तों के साथ नेहा पांडेय के घर पहुंच गया. उसने आरोप लगाया कि नेहा ने उसका घर उजाड़ दिया है. पहले उन्होंने दरवाजा खटखटाया. लेकिन डर के कारण नेहा ने दरवाजा नहीं खोला. इसके बाद आरोपियों ने खिड़की का शीशा तोड़ दिया और कार, साइकिल व घर की रेलिंग को नुकसान पहुंचाया.
मामला थाना सिरगिट्टी में दर्ज अपराध क्रमांक 418/25 से जुड़ा है. पीड़िता की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 351(2), 324(4) और 3(5) के तहत जुर्म दर्ज कर जांच शुरु की गई.
गिरफ्तार आरोपियों के नाम मुकेश शर्मा  (ठेकेदार और पीड़ित शिक्षिका की सहकर्मी मीनाक्षी शर्मा का पति), अभय दुबे और सुधांशु उर्फ छोटू शर्मा हैं. सभी आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लेकर विधि सम्मत कार्रवाई की है. इसके साथ ही उनके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB