पिकनिक स्पॉट पर 3 लोग डूबे, एक का शव बरामद, सर्च ऑपरेशन जारी इधर दोस्तों संग पिकनिक मनाने आया युवक डेम में डूबा, तलाश जारी

Three people drowned at a picnic spot, one body recovered; search operation underway. A young man who had come to enjoy a picnic with friends drowned in a dam; search continues.

पिकनिक स्पॉट पर 3 लोग डूबे, एक का शव बरामद, सर्च ऑपरेशन जारी इधर दोस्तों संग पिकनिक मनाने आया युवक डेम में डूबा, तलाश जारी

पिकनिक स्पॉट पर 3 लोग डूबे, एक का शव बरामद, सर्च ऑपरेशन जारी

जांजगीर चांपा : छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा में भारी बारिश के बीच एक और दर्दनाक घटना सामने आई है. कल शाम से देवरी पिकनिक स्पॉट पर तीन लोगों के डूबने की खबर के बाद मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. एक का शव बरामद कर लिया गया है.
स्थानीय प्रशासन की निगरानी में अन्य दो लोगों की तलाश की जा रही है. मौके पर गोताखोरों की टीम लगातार प्रयास कर रही है. वहीं आसपास के स्थानीय मछुआरों और डोंगा चालकों की मदद भी ली जा रही है.
बिलासपुर से SDRF की टीम को भी तैनात किया गया है. जो कुछ ही देर में मौके पर पहुंचने वाली है. प्रशासन ने ड्रोन कैमरों की मदद से पानी की सतह और आसपास के क्षेत्रों की निगरानी शुरु कर दी है. ताकि यह पता लगाया जा सके कि डूबे लोग किस दिशा में बह सकते हैं या कहां फंसे हो सकते हैं.
प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि हर संभव संसाधन झोंके जा रहे हैं और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयारियां की गई हैं. रेस्क्यू टीम लगातार संपर्क में है और हर अपडेट पर नजर रखी जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t

दोस्तों संग पिकनिक मनाने आया युवक कलमिटार चचेही डेम में डूबा, तलाश जारी

रतनपुर : बिलासपुर शहर के मिलन चौक निवासी 23 साल का आकाश पटेल पिता सुरेश पटेल की रविवार शाम कलमिटार चचेही डेम में डूबने की दुखद घटना सामने आई है.
मिली जानकारी के मुताबिक आकाश अपने दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने रतनपुर क्षेत्र के प्रसिद्ध चचेही डेम गया था. शाम करीब 5 बजे सभी दोस्त नहा रहे थे. तभी अचानक आकाश तेज बहाव में बह गया और पानी में डूब गया. साथियों ने उसे बचाने का प्रयास किया। लेकिन तेज पानी और गहराई के कारण वे सफल नहीं हो सके. उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही रतनपुर पुलिस मौके पर पहुँची. लेकिन अंधेरा हो जाने के कारण तलाशी अभियान शुरू नहीं किया जा सका.
स्थानीय लोगों ने बताया कि कलमिटार चचेही डेम क्षेत्र में पहले भी कई बार हादसे हो चुके हैं. पत्थरों के बीच तेज बहाव और गहराई के कारण यह जगह अत्यंत जोखिमपूर्ण मानी जाती है. इसके बावजूद यहां बड़ी संख्या में लोग पिकनिक और नहाने के लिए पहुंचते हैं. जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है. आकाश पटेल के डूबने की खबर से परिवार और दोस्तों में हड़कंप मचा हुआ है. जो मौके पर पहुँच चुके है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t