खेत में लगे अवैध बिजली तारों की चपेट में आने से नाबालिग की गई जान, इधर करंट लगने से दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत, कबीरधाम में पसरा मातम

A minor died after coming in contact with illegally installed power lines in a field. Meanwhile, two brothers died tragically due to electrocution, sparking mourning in Kabirdham.

खेत में लगे अवैध बिजली तारों की चपेट में आने से नाबालिग की गई जान, इधर करंट लगने से दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत, कबीरधाम में पसरा मातम

खेत में लगे अवैध बिजली तारों की चपेट में आने से नाबालिग की मौत

बिलासपुर : बिलासपुर जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम जोंधरा में एक दर्दनाक हादसा हुआ है. खेत में बिछाए गए बिजली के तार की चपेट में आने से 16 साल के नाबालिग की मौके पर ही मौत हो गई. ग्रामीणों ने घायल बच्चे को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है.
मिली जानकारी के अनुसार, ग्रामीणों ने मवेशियों को खेत में घुसने से रोकने के लिए खेत किनारे बिजली का तार बिछाया था. इसी दौरान 16 साल का गौरव केंवट पिता विनोद केंवट किसी काम से वहां पहुंचा और करंट की चपेट में आ गया. इसके बाद वह बेहोश होकर गिर पड़ा. आसपास मौजूद ग्रामीण ने बच्चे को तार से अलग किया और सीएचसी मस्तूरी ले गए. लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद गौरव को मृत घोषित कर दिया. खबर के बाद मस्तूरी पुलिस मौके पर पहुंची और शून्य मर्ग कायम कर आगे की जांच के लिए मामला पचपेड़ी थाना भेजा गया.
गौरतलब है कि इसी तरह की एक घटना पांच महीने पहले ग्राम कोकड़ी में भी हुई थी, जहां खेत के किनारे बिछाए गए बिजली तार की चपेट में आने से 10 साल के पंकज कुमार जगत की मौत हो गई थी. उस मामले में पुलिस ने खेत मालिक के खिलाफ जुर्म दर्ज किया था. फिलहाल पचपेड़ी पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t

 करंट लगने से दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत, कबीरधाम में पसरा मातम

कबीरधाम : कबीरधाम जिले के सहसपुर लोहारा थाना क्षेत्र के ग्राम आमगांव में सोमवार को एक दुखद घटना घटी. जहां खेत में काम कर रहे दो सगे भाई बिजली के करंट की चपेट में आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक टीकम रजक उम्र 41 साल और उनके छोटे भाई सुरेंद्र रजक उम्र 37 साल सुबह धान की फसल में दवा छिड़कने अपने खेत गए थे. उन्हें नहीं पता था कि यह उनका आखिरी दिन होगा। खेत के पास से गुजर रही हाईटेंशन बिजली लाइन का तार टूटकर जमीन पर गिरा हुआ था और उसमें करंट प्रवाहित हो रहा था. अनजाने में दोनों भाई इस तार के संपर्क में आ गए और बिजली के झटके से बुरी तरह झुलस गए.
ग्रामीणों ने भाइयों को बचाने की भरसक कोशिश की. लेकिन बिजली का झटका इतना तेज था कि जब तक वे पहुंच पाते। दोनों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी. गांव में इस घटना से गहरा सदमा है.
ग्रामवासियों ने बताया कि बिजली का तार लंबे समय से जर्जर हालत में था और इस बारे में बिजली विभाग को कई बार खबर किया गया था. लेकिन कोई मरम्मत नहीं की गई. ग्रामीणों में बिजली विभाग के प्रति गहरा आक्रोश है.
पुलिस ने घटना का पंचनामा कर शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. इस मामले की खबर बिजली विभाग को भी दी गई है. ग्रामीण दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और इंसाफ की मांग कर रहे हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t