पति-पत्नी के बीच हो रही लड़ाई को समझाइश देने पहुंचे आरक्षक की कर दी पिटाई, वर्दी भी फाड़ी, इधर पुलिसकर्मी को तलवार लेकर बदमाश ने दौड़ाया

A constable who tried to mediate a fight between a husband and wife was beaten and his uniform torn. A criminal with a sword chased the policeman.

पति-पत्नी के बीच हो रही लड़ाई को समझाइश देने पहुंचे आरक्षक की कर दी पिटाई, वर्दी भी फाड़ी, इधर पुलिसकर्मी को तलवार लेकर बदमाश ने दौड़ाया

पति-पत्नी के बीच हो रही लड़ाई को समझाइश देने पहुंचे आरक्षक की कर दी पिटाई, वर्दी भी फाड़ी

बिलासपुर : कोनी क्षेत्र के रिवर व्यू कॉलोनी में पति-पत्नी के बीच विवाद की खबर पर मौके पर जाकर समझाइश देना डायल 112 के आरक्षक को महंगा पड़ गया. आक्रोशित पति ने आरक्षक की बेरहमी से पिटाई कर उसे जमीन पर पटककर वर्दी फाड़ दी. पुलिस हमलावर के खिलाफ जुर्म दर्ज कर जांच कर रही है. यह मामला बिलासपुर के कोनी थाना क्षेत्र का है.
तिफरा क्षेत्र के पुलिस कालोनी निवासी मनीराम साहू पुलिस विभाग में आरक्षक और डायल 112 में पदस्थ हैं. बीते 4 अक्टूबर को उनकी ड्यूटी 2 से रात 10 बजे तक डायल 112 सरकण्डा ईगल 2 में थी. शाम 7.45 बजे ईवेंट नम्बर में काल आने पर वे चालक पालेश्वर नायक के साथ कोनी आईटीआई गेट के सामने रिवर व्यू कालोनी में निशा पटेल के घर गए.
निशा पटेल ने उन्हें बताया कि उनका पति मयाराम पटेल गाली गलौज कर विवाद कर रहा है. आरक्षक मनीराम उनके पति मयाराम पटेल को समझाने का प्रयास कर रहे थे. इसी दौरान अचानक मयाराम पटेल आक्रोशित होकर आरक्षक मनीराम के साथ गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट करने लगा और उन्हें खेत में पटक दिया. उसके बाद मारपीट करते हुए वर्दी भी फाड़ दी. किसी तरह आरक्षक ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई.
पुलिस ने आरक्षक मनीराम की रिपोर्ट पर हमलावर मयाराम पटेल के खिलाफ बीएनएस की धारा 115, 2, 132, 221,, 296, 351, 2 के तहत जुर्म दर्ज कर जांच कर लिया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t

पुलिसकर्मी को तलवार लेकर बदमाश ने दौड़ाया

रायपुर : पुलिसकर्मी को तलवार लेकर डराने वाले बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया है. विधानसभा थाना क्षेत्र का पूरा मामला है. गनीमत रही कि इस हमले में आरक्षक बाल बाल बच गया.
मिली जानकारी के मुताबिक बदमाश साहिल कुर्रे को पकड़ने पुलिस टीम पहुंची हुई थी. जो तलवार लेकर दहशत फैला रहा था. इस दौरान आरक्षक टेकराम साहू को हमला करने की फ़िराक से तलवार लेकर दौड़ाया और गिरफ्तारी से बचने भागने लगा. जिसका एक वीडियो भी सामने आया है. बदमाश साहिल कुर्रे को गिरफ्तार कर लिया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t