बेटे संग मिलकर प्रेमी को उतारा मौत के घाट, चाकू से गला और गुप्तांग काट डाला, पेचकस से फोड़ी आंख, विधवा महिला और बेटा गिरफ्तार
Together with her son, she killed her lover, slit his throat and genitals with a knife, broke his eyes with a screwdriver, widowed woman and her son arrested
महासमुन्द : महासमुन्द जिले के ग्राम बेमचा की बड़ी नहर से मिला अज्ञात शव पुलिस के लिए शुरु में रहस्य बना हुआ था. लेकिन कुछ ही दिनों की बारीकी से जांच और साइबर सेल की मदद से पुलिस ने इस मामले की गुत्थी सुलझा ली. मृतक की पहचान पिलेश्वर साहू उम्र 35 साल निवासी ग्राम पचेडा, थाना खल्लारी के रुप में हुई. पिलेश्वर की हत्या उसकी प्रेमिका देवकी बघेल और उसके बेटे सुरेश बघेल ने मिलकर की थी.
मिली जानकारी के मुताबिक 8 सितंबर 2025 से पिलेश्वर अपनी ड्यूटी (रायपुर स्थित प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड का काम) पर नहीं गया था. 10 सितंबर को बेमचा नहर में एक अज्ञात शव मिला. जिसके चेहरे पर गंभीर चोटें थीं और मुंह में कपड़ा ठूंसा गया था. मृतक के गले और गुप्तांग पर भी चोट के निशान थे. डॉक्टर की शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में साफ हुआ कि यह हत्या का मामला है.
सायबर सेल और थाना महासमुन्द पुलिस ने 3 टीम बनाकर जांच शुरु की. इलाके में पूछताछ के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि बेमचा की रहने वाली देवकी बघेल पर पूर्व में पति की हत्या का मामला दर्ज हो चुका है और वह जेल से छूटकर बाहर आई थी. पुलिस ने शक की बुनियाद पर जब गहराई से जांच की तो पता चला कि पिलेश्वर अक्सर देवकी के घर आता-जाता था और पिछले कई दिनों से वहीं रह रहा था.
9 सितंबर की रात पिलेश्वर देवकी के घर पहुंचा और शराब के नशे में विवाद करने लगा. यह स्थिति देवकी और उसके बेटे सुरेश को बेहद नागवार गुजरी. गुस्से में दोनों ने पिलेश्वर को खाट में रस्सी से बांध दिया. इसके बाद सुरेश ने सब्जी काटने वाले चाकू से उसका गला रेत दिया. जबकि देवकी ने पेचकस से आंख में वार किया. आरोपियों ने शोर दबाने के लिए मुंह में कपड़ा ठूंसा और पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर मुरुम का ढेला पटक दिया. सुरेश ने मृतक के गुप्तांग काट दिया. पिलेश्वर की मौत होने के बाद दोनों ने शव को घसीटकर पास की नहर में फेंक दिया और कपड़े और मोबाइल भी वहीं बहा दिया.
पुलिस ने देवकी और सुरेश को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की. दोनों ने जुर्म कबूल कर लिया. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कत्ल में इस्तेमाल चाकू, रस्सी, पेचकस और घटना के समय पहने गए खून से सने कपड़े जब्त किया.
इस मामले में धारा 103(1), 238 बीएनएस के तहत जुर्म दर्ज कर दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ ठोस सबूतों के साथ चार्जशीट पेश की जाएगी. ताकि उन्हें कठोर सजा मिल सके.
गांव में अब चर्चा का एक ही विषय है. कैसे अवैध संबंधों और पारिवारिक कलह ने एक निर्दोष जीवन की कीमत ले ली. लोग दबी जुबान में कह रहे हैं कि यह मामला सिर्फ प्रेम का नहीं बल्कि जुनून, हिंसा और अपराध की खतरनाक मिलावट है. इस मामले से साफ है किरिश्तों में भरोसा टूटे तो उसका नतीजा कितना खतरनाक हो सकता है.
आज हर कोई यही सवाल कर रहा है कि क्या पिलेश्वर की मौत सिर्फ एक कलह का नतीजा थी या इसके पीछे और भी राज छिपे हैं? पुलिस फिलहाल मामले की तह तक जाने में जुटी है. लेकिन इतना तय है कि यह हत्या लंबे समय तक महासमुन्द की यादों में एक डरावनी कहानी बनकर दर्ज रहेगी.
आरोपी
देवकी बघेल, पत्नी स्व धनीराम बघेल, उम्र 45 साल निवासी ग्राम बेमचा, थाना महासमुन्द
सुरेश बघेल, पिता स्व धनीराम बघेल, उम्र 21 साल निवासी ग्राम बेमचा, थाना महासमुन्द
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



