श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलटने से 25 श्रद्धालु घायल, सांसद चिंतामणि महाराज ने घायलों को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल

Tragic road accident: 25 people injured after pickup overturns; MP Chintamani Maharaj takes the injured to hospital in his car.

श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलटने से 25 श्रद्धालु घायल, सांसद चिंतामणि महाराज ने घायलों को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल

अंबिकापुर : छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में बुधवार को भीषण सड़क हादसा हो गया. गोवर्धन पूजा में शामिल होकर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलट गई. इस हादसे में 25 श्रद्धालु घायल हो गए. वहीं पांच श्रद्धालु गंभीर रुप से घायल है. अंबिकापुर से मैनपाट जाने वाले मार्ग में नवानगर के पास घाट में हादसा हुआ.
मिली जानकारी के मुताबिक अंबिकापुर जिले के नवानगर के पास घाट में बुधवार 22 अक्टूबर को भीषण सड़क हादसा हो गया. इसमें 25 श्रद्धालु घायल हो गए और 5 श्रद्धालु गंभीर रुप से घायल है. बताया जा रहा है कि वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे ये हादसा हो गया. सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज भी गोवर्धन पूजा में शामिल होने के बाद लौट रहे थे. इस दौरान उन्होंने देखा कि एक पिकअप पलट गया है और श्रद्धालु घायल हैं.
जब उन्हें मालूम चला कि एंबुलेंस को खबर देने के बाद घटनास्थल पर नहीं पहुंची है तो उन्हें नाराजगी जताई. इसके साथ ही उन्होंने अपनी गाड़ी में घायलों को अस्पताल तक पहुंचाने के निर्देश दिया. सांसद खुद घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों की मदद करते हुए दिखे. इस हादसे में संत समाज के लोगों को भी चोट पहुंची है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t