दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक और स्कॉर्पियो में जोरदार टक्कर, एक युवक की दर्दनाक मौत, चार घायल, इलाज जारी, ग्रामीणों ने किया चक्का जाम
Tragic road accident, truck and Scorpio collide, tragic death of a youth, four injured, treatment continues, villagers block the road
धमतरी/अर्जुनी : धमतरी ज़िले के अर्जुनी थाना क्षेत्र के देमार के पास उस वक्त मौत का सन्नाटा छा गया. जब एक तेज रफ़्तार ट्रक और स्कॉर्पियो की आमने-सामने टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए. स्कॉर्पियो में ड्राइवर सहित पांच लोग सवार थे. हादसे में सुखुराम हल्बा की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. यह मामला अर्जुनी थाना क्षेत्र के देमार के पास का है.
मिली जानकारी के मुताबिक पखांजूर क्षेत्र के पांच लोग किसी काम से रायपुर गए हुए थे और वापस लौटते वक्त देमार के पास तेज रफ्तार ट्रक और स्कॉर्पियो के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए और मौके पर ही चीख-पुकार मच गई.
इस हादसे में सुखुराम हल्बा की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. वाहन में सवार पवित्र हल्दर, विपुल बाईन, बिना मंडल और कृपा हल्दर गंभीर रुप से घायल हो गए.
इस हादसे के बाद ग्रामीणों ने गुस्से में सड़क को जाम कर दिया और स्पीड ब्रेकर लगाने की ज़ोरदार मांग की. काफ़ी देर तक सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा . आख़िरकार अधिकारियों के आश्वासन के बाद जाम हटाया गया और आवागमन सामान्य हुआ. वहीं सभी घायलों को जिला अस्पताल धमतरी में भर्ती कराया गया. जहां इलाज जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



