दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर, प्रधान पाठक की मौके पर दर्दनाक मौत, तीन युवक घायल, अस्पताल में चल रहा इलाज, क्षेत्र में शोक की लहर
Two bikes collided head-on, resulting in the tragic death of the head teacher on the spot, and three youths injured, undergoing treatment at the hospital, causing a wave of grief in the area.
बलरामपुर : बलरामपुर के ग्राम चिनिया में सोमवार दोपहर करीब 3:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में प्रधान पाठक दयाशंकर सिंह मरकाम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य युवक घायल हो गए. हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई.
मिली जानकारी के मुताबिक सलवाही नवापारा में पदस्थ प्रधान पाठक दयाशंकर सिंह मरकाम अपने साथी अनिल मरकाम के साथ बैंक कार्य से रामानुजगंज आ रहे थे. इसी दौरान संतोषी नगर पिपराही की तरफ से आ रही दूसरी बाइक से ग्राम चिनिया के पास एक मोड़ पर आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई.
टक्कर इतनी भीषण थी कि दयाशंकर सिंह मरकाम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. वहीं उनके साथी अनिल मरकाम घायल हो गए. दूसरी बाइक पर सवार विक्रम उम्र 18 साल और सूरज मंडल पिता मृत्युंजय मंडल उम्र 18 साल निवासी संतोषी नगर पिपराही, भी घायल हुए हैं.
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को 100 बिस्तर अस्पताल रामानुजगंज पहुंचाया। जहां डॉक्टर सकेंद्र गुप्ता की देखरेख में उनका इलाज जारी है. बताया जा रहा है कि घायल दोनों युवक बलरामपुर स्थित महिंद्रा शोरूम में कार्यरत हैं. खबर मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है. शुरूआती जांच में तेज रफ्तार और मोड़ पर असावधानी को हादसे की असल वजह मानी जा रही है. पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



