महिला का मर्डर, प्राइवेट पार्ट में प्लास्टिक बोतल, 12 पसलियां टूटकर चकनाचूर, रेलवे स्टेशन पर घूमता दिखा संदिग्ध, टीएस सिंहदेव ने किया फांसी की मांग
Woman murdered, plastic bottle inserted into private parts, 12 broken ribs, suspect seen roaming around railway station, TS Singhdev demands death penalty
अंबिकापुर : अंबिकापुर में मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है. कोतवाली थाना क्षेत्र के महामाया प्रवेश द्वार के पास एक 45 वर्षीय महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई. मृतका का शव शुक्रवार सुबह रिंग रोड किनारे महामाया मंदिर के मुख्य गेट के पास खून से लथपथ मिला. अपराधियों ने न सिर्फ महिला के साथ दुष्कर्म किया. बल्कि उसके प्राइवेट पार्ट में प्लास्टिक की बोतल डालकर क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं. पुलिस के मुताबिक महिला पिछले 10 साल से अपने पति की मौत के बाद अकेले रह रही थी और कबाड़ बीनकर अपना गुजारा करती थी.
मेडिकल कॉलेज के फॉरेंसिक विभाग के डॉ. संटू बाघ ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर रोंगटे खड़े करने वाले खुलासे किए हैं. उन्होंने बताया कि महिला के सीने की सभी 12 पसलियां टूटकर चकनाचूर हो गई थीं. जिससे उसके फेफड़े और दिल फट गए थे. सिर की तीन हड्डियां टूटी हुई थीं और चेहरे को पहचान छिपाने के मकसद से कुचला गया था.
डॉक्टर के मुताबिक हमलावर महिला के सीने पर चढ़कर कूदे होंगे. जिससे इतनी गंभीर अंदरूनी चोटें आईं. फॉरेंसिक विशेषज्ञों का यह भी मानना है कि इस जघन्य अपराध में एक से ज्यादा अपराधी शामिल हो सकते हैं.
पुलिस की जांच में पता चला है कि महिला का एक प्रेमी था. जो खुद को ‘पुष्पा’ बताता था. वारदात से कुछ समय पहले दोनों को साथ देखा गया था. पुलिस ने जब सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो संदेही मिथुन उर्फ पंडा 3 अप्रैल की सुबह रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध हालत में घूमता हुआ दिखाई दिया.
आशंका जताई जा रही है कि आरोपी ट्रेन के जरिए शहर से फरार हो गया. सरगुजा पुलिस ने पड़ोसी जिलों में अलर्ट जारी कर आरोपी की तलाश तेज कर दी है. साइबर सेल की टीमें लगातार उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं.
मृतका अंबिकापुर के गंगापुर इलाके में किराए के मकान में रहती थी. जहां उसका 25 साल का बेटा भी रहता है. हालांकि महिला नशे की आदी थी और अक्सर दो-दो महीने तक घर नहीं लौटती थी. उसके बेटे ने पुलिस को बताया कि उसकी मां और उसके प्रेमी की हरकतों की वजह से उसने उनसे दूरी बना ली थी. महिला की आर्थिक स्थिति और जीवनशैली की वजह से उसे समाज की मुख्यधारा से कटा हुआ माना जा रहा था. बेटे के अकेले होने की वजह से ‘अनोखी सोच’ नामक संस्था ने आगे आकर गंगापुर मुक्तिधाम में महिला का अंतिम संस्कार संपन्न कराया.
इस घटना ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने इस हैवानियत की तुलना दिल्ली के ‘निर्भया कांड’ से करते हुए आरोपी को फौरन फांसी देने की मांग की है. उन्होंने सोशल मीडिया पर प्रदेश सरकार को घेरते हुए इंसाफ की अपील की. वहीं शनिवार को महिला कांग्रेस ने शहर में रैली निकालकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया.
स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश व्याप्त है.और वे जल्द से जल्द दोषियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं. पुलिस ने बिसरा जांच के लिए भेज दिया है ताकि दुष्कर्म की आधिकारिक पुष्टि हो सके.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



