नौकरी-कपड़े और टॉप्स दिलाने का झांसा देकर युवती से दो युवकों ने किया सामूहिक बलात्कार, 2 महिलाओं ने भी दिया साथ, चारों गिरफ्तार

Two men gang-raped a young woman after luring her with the promise of a job and clothes; two women also assisted them. All four have been arrested.

नौकरी-कपड़े और टॉप्स दिलाने का झांसा देकर युवती से दो युवकों ने किया सामूहिक बलात्कार, 2 महिलाओं ने भी दिया साथ, चारों गिरफ्तार

सक्ती : छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में युवती से गैंगरेप का एक मामला सामने आया है. यहां दो युवकों ने युवती को नौकरी, कपड़े और टॉप्स दिलाने का झांसा देकर अपने हवस का शिकार बनाया. वहीं दो महिलाओं ने भी इस वारदात में उनका साथ दिया. इस मामले में पुलिस ने दो महिलाओं सहित चार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा मामला मालखरौद थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक दो लोगों ने एक युवती को अपने हवस का शिकार बनाया है. उन्होंने उसे नौकरी, कपड़े और टॉप्स दिलाने का झांसा दिया. पीड़िता उनके साथ बाइक पर बैठकर चली गई. इसके बाद उसके साथ कमरे में बंद कर बारी-बारी से दुष्कर्म किया. वहीं आरोपियों की इस पूरी वारदात में लक्ष्मी महंत उर्फ मुस्कान और धनकुंवर यादव ने पीड़िता को अपने घर में रखकर जुर्म को अंजाम देने में मदद किया. ऐसे में पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
जानकरी के मुताबिक पीड़िता गांव में अपने दादा-दादी के साथ रहती है. वहीं उसके माता-पिता हैदराबाद में मजदूरी करते हैं. 31 अक्टूबर को पीड़िता अपने गांव के तालाब के पास थी. तभी आरोपी झनकेश्वर चंद्रा लक्ष्मी महंत के साथ वहां आया और पीड़िता को कान की बाली, कपड़े और नौकरी का झांसा देकर डोंडकी गांव में धनकुंवर यादव के यहां ले गए.
इसके बाद झनकेश्वर चंद्रा और प्रदीप निराला ने पीड़िता के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया. घटना के बाद पीड़िता ने इसकी शिकायत थाने में की. तब इस पूरे मामले का खुलासा हुआ. इसके बाद पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर दबिश देकर झनकेश्वर चंद्रा, लक्ष्मी महंत ,धनकुंवर यादव और प्रदीप निराला को गिरफ्तार कर लिया. साथ ही आगे की कार्रवाई कर रही है.
गिरफ्तार
प्रदीप निराला उम्र 22 साल
झनकेश्वर चंद्रा उम्र 37 साल
लक्ष्मी महंत उर्फ मुस्कान उम्र 32 साल
धनकुंवर यादव उम्र 45 साल
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t