दो बाइक में जोरदार टक्कर, चालक की घटनास्थल पर मौत, दो लोगों की हालत गंभीर, खून से लथपथ हुआ मगरलोड, जांच में जुटी पुलिस
Two motorcycles collide head-on, driver dies on the spot, two critically injured, Magarlod road covered in blood, police begin investigation
धमतरी : धमतरी जिले के मगरलोड भरदा मार्ग तालाब के पास दो बाइक में जोरदार टक्कर होने की खबर आ रही है. इस दर्दनाक हादसे में एक बाइक चालक की मौके पर मौत हो गई और दो लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है.
मृतक का नाम संजय पिता लक्ष्मण साहू और हादसा रात करीब 7:30 बजे का बताया जा रहा है. हादसे की जानकारी मिलते ही मगरलोड पुलिस मौके पर पहुंच गई है. घायलों को फौरन इलाज के लिए एम्बुलेंस के जरिए भेजकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



