दुर्ग में दो स्पा सेंटरों में छापेमारी, मसाज के नाम पर देह व्यापार का पर्दाफाश, पुलिस ने संचालिका सहित तीन के खिलाफ लिया एक्शन

Two spa centers in Durg were raided, exposing prostitution in the name of massage. Police took action against three people, including the operator.

दुर्ग में दो स्पा सेंटरों में छापेमारी, मसाज के नाम पर देह व्यापार का पर्दाफाश,  पुलिस ने संचालिका सहित तीन के खिलाफ लिया एक्शन

दुर्ग : स्पा सेंटर में मसाज के नाम पर देह व्यापार चलाने की खबर पर पुलिस ने दो स्पा पर रेड मारी है. दोनों में पुलिस को संदिग्ध गतिविधियां मिली। एक स्पा सेंटर तो बिना लाइसेंस के चल रहा था. वही दूसरे स्पा सेंटर की संचालिका पूर्व में भी पीटा एक्ट के तहत जेल जा चुकी है. स्पा सेंटर की संचालिका और दो अन्य लोगों के खिलाफ पुलिस ने कार्यवाही की है. यह मामला सुपेला चौकी,स्मृति नगर पुलिस का है.
दुर्ग पुलिस द्वारा एसएसपी विजय अग्रवाल के निर्देश पर अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने चलाए जा रहे अभियान के तहत मुखबीर से खबर मिली कि एक महिला अवैध धन लाभ अर्जन करने के लिए अमन ढाबा के लविश फैमली स्पा एण्ड सेलून एवं ड्रीम केचर स्पा एण्ड सेलून में मसाज के नाम पर लड़कियों से देह व्यापार करवा रहा है.
इस खबर पर टीम गठित कर सेलून एण्ड स्पा सेंटर में दबिश दिया गया. जो मौके पर लविश फैमली स्पा एण्ड सेलून एवं ड्रीम केचर स्पा एण्ड सेलून में मसाज स्पा सेंटर की संचालिका अहिल्या सागरवंशी पति दिग्विजय सागरवंशी उम्र 36 साल साकिन सिकोला भाठा जंयती नगर दुर्ग थाना मोहन नगर और अकुश ईखार पिता कृष्णा ईखार उम्र 29 साल साकिन हाउसिंग बोर्ड जामुल थाना जामुल को संदिग्ध गतिविधि में शामिल पाए जाने पर पाये जाने पर इनके खिलाफ वैधानिक कार्यवाही किया गया है.
बता दे कि ड्रीम केचर स्पा एंड सेलून बिना लाइसेंस के संचालित हो रहा था. वही लविश फैमिली स्पा की संचालिका के खिलाफ पूर्व में भी पुलिस ने पीटा एक्ट की कार्यवाही की है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t