खंभे से टकराई बाइक, छात्र की मौत, तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से युवक बाइक समेत उछला, हादसे में स्टूडेंट का भेजा आया बाहर

Bike hits pole, student dies; youth is thrown off his bike after being hit by a speeding vehicle; student's remains were evacuated in the accident.

खंभे से टकराई बाइक, छात्र की मौत, तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से युवक बाइक समेत उछला, हादसे में स्टूडेंट का भेजा आया बाहर

बिलासपुर/सरकंडा : सरकंडा थाना क्षेत्र के मोपका चौकी अंतर्गत शुक्रवार शाम करीब 7 बजे हुए भीषण सड़क हादसे में 20 साल के छात्र की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक की पहचान सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम नरगोड़ा निवासी पिंटू भोई पिता श्रवण भोई के रुप में हुई है. पिंटू सीपत के वैदिक महाविद्यालय में बीए प्रथम वर्ष का छात्र था.
मिली जानकारी के मुताबिक पिंटू किसी काम से बिलासपुर आया हुआ था और वापस लौटते समय बरमबाबा हनुमान मंदिर लगरा के सामने उसकी एक्सट्रीम बाइक को किसी अज्ञात वाहन ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिंटू की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि हादसे के बाद आरोपी वाहन चालक फरार हो गया.
हादसे की खबर मिलते ही 112 पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची. पुलिस ने सड़क पर लगे जाम को हटवाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए सिम्स मर्चुरी भिजवाया. पिंटू के दोस्तों ने बताया कि उसने हाल ही में दीपावली के मौके पर नई बाइक खरीदी थी. जिस पर वह बेहद खुश था. लेकिन कुछ ही दिनों बाद हुए इस हादसे ने परिवार और दोस्तों को गहरे सदमे में डाल दिया है. पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश में जुट गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t