ऑपरेशन के दौरान नसबंदी करा रही दो महिलाओं की गई जान, मचा हड़कंप, सदमें में दोनों परिवार के परिजन, रिएक्शन की वजह मौत की आशंका
Two women undergoing sterilization died during the operation, causing a stir, with both families in shock and fears of death due to the reaction.
दुर्ग : दुर्ग जिला अस्पताल में नसबंदी के दौरान दाे महिलाओं की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई. सर्जरी करने वाली टीम की प्रमुख डॉ. उज्जवला देवांगन ने बताया कि ओटी टेबल पर ही दोनों को झटके और अकड़न होने लगी थी. नसबंदी के बाद आनन-फानन में दोनों को 200 मीटर दूर आईसीयू में शिफ्ट करा दिया गया.
सिविल सर्जन डॉ. आशीषन मिंज के मुताबिक बजरंग नगर निवासी 27 साल की पूजा यादव ने आईसीयू में दम तोड़ दिया. दूसरी सिकोला भाटा निवासी 30 साल की किरण यादव को बेहतर इलाज के लिए परिजन निजी सेंटर ले जाना चाह रहे थे. तभी सांस थम गई. आईसीयू के ड्यूटी डॉक्टर ने सीपीआर दिया. लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ.
सीएस ने दोनों की मौत का संभावित कारण सर्जरी के लिए लगाई दवाओं में से किसी एक का रिएक्शन बताया गया है. सर्जरी करने वाली डॉ. उज्जवला ने भी रिएक्शन की वजह मौत की आशंका जाहिर की. महिलाओं को सुबह सकुशल भर्ती कराने वाले परिजन अचानक उनकी मौत से सदमें में हैं. पूजा यादव के दो छोटे बच्चे हैं. जबकि किरण यादव का नवजात शिशु है.
सिविल सर्जन डॉ. आशीषन मिंज के मुताबिक पूजा यादव को नसबंदी के दौरान बुपीवाकेन 3 एमएल, मिडान 1 एमजी, और 2 आरएल (रिंगर लैक्टेट) दिया गया था. वहीं किरण यादव को बुपीवाकेन 2.2 एमएल, ऑक्सीटोसीन 10 आईयू, 2 आरएल और 1 डीएनएस दिया गया था. आंशका कि इन दवाओं में से किसी एक के रिएक्शन से दोनों की तबीयत बिगड़ी.
शनिवार को मदर-चाइल्ड यूनिट में कुल नौ सर्जरी की गई. इनमें पूजा की केवल नसबंदी थी. जबकि किरण की सिजेरियन के साथ नसबंदी की गई. बाकी सात महिलाओं की सर्जरी सामान्य रही. ऑपरेशन टीम में डॉ. उज्जवला देवांगन, डॉ. विनीता ध्रुवे, डॉ. रिंपल (स्त्री रोग विशेषज्ञ) और डॉ. पूजा वर्मा (एनेस्थेटिस्ट) शामिल थी.
सिविल सर्जन डॉ. मिंज ने बताया कि सर्जरी के दौरान दोनों महिलाओं को झटके और अकड़न की शिकायत हुई थी. उन्हें तत्काल आईसीयू में भर्ती कर उपचार दिया गया. लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी. घटना के बाद उपयोग की गई दवाओं के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं. ताकि सटीक कारणों का पता लगाया जा सके.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



