दोस्त के साथ मेला घूमकर आधी रात लौट रही नाबालिग से गैंगरेप, 4 दरिंदों ने रास्ता रोक लड़के को लात-घूंसों से पीटा, डैम के पास बलात्कार

A minor girl was gang-raped while returning from a fair with a friend at midnight. Four men blocked her way, kicked and punched her, and raped her near a dam.

दोस्त के साथ मेला घूमकर आधी रात लौट रही नाबालिग से गैंगरेप, 4 दरिंदों ने रास्ता रोक लड़के को लात-घूंसों से पीटा, डैम के पास बलात्कार

रायगढ़ : गैंगरेप का मामला सामने आया है. जिसमें एक नाबालिग अपने दोस्त के साथ मेला देखकर घर लौट रही थी. तभी चार बदमाशों ने उनका रास्ता रोका और नाबालिग के साथ जबरन दुष्कर्म किया. साथ ही उसके दोस्त के साथ मारपीट भी किया गया. घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. यह मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक लैलूंगा थाना क्षेत्र में रहने वाली 17 साल की नाबालिग शुक्रवार को अपने दोस्त के साथ पहाड़ लुड़ेग मेला देखने के लिए गई थी. रात में तकरीबन 12 बजे दोनों मेला देखकर वापस अपने घर लौट रहे थे. तभी पाखुट डैम के पास तोलगे के रहने वाले रमेश भोई, गुरूचरण प्रजा, संजय सिदार और विकास सिदार ने उनका रास्ता रोक लिया.
जब नाबलिग के दोस्त ने उनका विरोध किया, तो रमेश भोई, गुरुचरण प्रजा, संजय सिदार और विकास ने उसे लात-घूसों से जमकर पीटा. इसके बाद चारो ने नाबालिग को जबरन डेम के पास ले गए और उसके साथ रमेश भोई, गुरूचरण और संजय सिदार ने दुष्कर्म किया.
वहीं उनका साथी विकास सिदार ने उनकी मदद की. घटना को अंजाम देकर आरोपी वहां से भाग निकले. इसके बाद किसी तरह देर रात में पीड़िता अपने घर पहुंचकर मामले की जानकारी परिजनों को दी. जहां उसके परिजन लैलूंगा थाना पहुंच कर घटना को लेकर शिकायत की.
मामले की खबर पर पुलिस को मिलने के बाद पुलिस की अलग-अलग टीम बनाई गई और आरोपियों की पतासाजी शुरु की गई. जहां पुलिस ने शनिवार को चारों आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है.
घटना के बाद लैलूंगा और आसपास के इलाकों में आक्रोश फैल गया है. ग्रामीणों ने आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग की है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि केस को फास्ट ट्रैक कोर्ट में पेश कर जल्द इंसाफ दिलाया जाएगा.
आरोपी
1. गुरूचरण प्रजा पिता बालक राम प्रजा उम्र 23 वर्ष निवासी तोलगे
2. रमेश भोय पिता इन्द्रजीत भोय उम्र 22 वर्ष निवासी नहरकेला
3. संजय कुमार उर्फ संजु सिदार पिता मदन लाल उम्र 19 वर्ष निवासी तोलगे
4. विकाश भगत पिता चन्द्रमणी भगत उम्र 19 वर्ष निवासी नारायणपुर लैलूंगा (सहयोगी)विकास सिदार निवासी तोलगे

ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t