अभनपुर में अनियंत्रित हाइवा दुर्घटनाग्रस्त, चालक की हुई मौत, टोल प्लाजा के पास गलत साइड में खड़े ट्रेलर से टकराकर ट्रक ड्राइवर की गई जान
Uncontrolled Hiva crashed in Abhanpur, driver died, truck driver died after colliding with a trailer parked on the wrong side near the toll plaza
अनियंत्रित हाइवा दुर्घटनाग्रस्त, चालक की हुई मौत
अभनपुर : अभनपुर-पाटन मार्ग पर सकरी के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. सोमवार को एक हाईवा वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे दुर्घटनाग्रस्त हो गया. बताया जा रहा है कि वाहन के चालक को चलते समय अचानक अटैक आया. जिससे वह वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका. स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस बुलाकर चालक को अस्पताल पहुंचाया। लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. गनीमत रही कि जिस स्थान पर हाईवा दुर्घटनाग्रस्त हुआ. वहां उस समय कोई मौजूद नहीं था. जिससे एक बड़ा हादसा टल गया. यह घटना अभनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आती है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरु कर दी है.
गलत साइड में खड़े ट्रेलर से टकराकर ट्रक ड्राइवर की गई जान
बिलासपुर : मुढीपार टोल प्लाजा के पास हाइवे रोड पर शुक्रवार रात एक भीषण सड़क हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने मामले में ट्रेलर चालक के खिलाफ धारा 106(1)-BNS के तहत जुर्म दर्ज किया है.
मिली जानकारी के मुताबिक रायगढ़ से नागपुर की तरफ जा रहे ट्रक नम्बर CG04 ML 9332 के चालक जनक सिंह का ट्रक पहले से गलत साइड में खड़े ट्रेलर नम्बर CG15 AC 2168 से जा टकराया. इस भीषण टक्कर में ट्रक का केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. जिससे जनक सिंह की मौके पर ही मौत हो गई.
पुलिस ने जांच के बाद पाया कि दुर्घटना गलत दिशा में खड़े ट्रेलर के कारण हुई. हादसे के बाद ट्रेलर का चालक फरार है. थाना बिल्हा पुलिस ने ट्रेलर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



