कांग्रेस प्रवक्ता ऋषभ चंद्राकर पर जानलेवा हमला, गाड़ी में की तोड़फोड़, चैन लूटकर हमलावर फरार, सियासत के गलियारों में मचा हड़कंप

Deadly attack on Congress spokesperson Rishabh Chandrakar, car vandalized, attackers absconded after robbing chain, uproar in political corridors

कांग्रेस प्रवक्ता ऋषभ चंद्राकर पर जानलेवा हमला, गाड़ी में की तोड़फोड़, चैन लूटकर हमलावर फरार, सियासत के गलियारों में मचा हड़कंप

रायपुर : कांग्रेस प्रवक्ता ऋषभ चंद्राकर पर जोरा रेलवे के पास अज्ञात बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया. इस हमले में उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ की गई. और हमलावरों ने उनका चैन लूट लिया.
बताया जा रहा है कि सभी आरोपी लॉ के छात्र हैं. घटना के दौरान ऋषभ चंद्राकर ने किसी तरह अपनी जान बचाई और वहां से भागने में कामयाब रहे. मौके पर भारी तनाव का माहौल बन गया. और पुलिस को घटना की खबर दी गई. पुलिस हमलावरों की तलाश में जुट गई है.
इस वारदात के बाद राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मच गया है. कांग्रेस पार्टी ने इस हमले की निंदा करते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है. पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है.
मामलें में प्रवक्ता ऋषभ चंद्राकर ने बताया कि वो खुद लॉ के स्टूडेंट हैं. और ऋषभ और उनके कुछ दोस्त फ्रेशर पार्टी मनाकर जोरा से वापस आ रहे थे. तभी वहां के ग्रामीणों के साथ ऋषभ के कार से हलकी से टक्कर हुई. जिसके चलते ग्रामीणों ने ऋषभ के गले से चेन लूट लिया और मारपीट की हालत बना दी. इस मामलें में 1 घंटे तक कांग्रेस प्रवक्ता ऋषभ चंद्राकर की गाडी में तोड़फोड़ जारी थी. ऋषभ चंद्राकर ने तेलीबांधा थाना स्टाफ को बुलाकर थाने वापस आए है. और बड़ी ही मुश्किल से उन्होंने अपनी जान बचाई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI