आरडीए कॉलोनी में दबिश, भारी पुलिस फोर्स के साथ छापेमारी, हिरासत में लिए गए 25 लोग, 100 सदस्यीय टीम ने की बड़ी कार्रवाई

Raid in RDA colony, raid with heavy police force, 25 people detained, 100-member team took major action

आरडीए कॉलोनी में दबिश, भारी पुलिस फोर्स के साथ छापेमारी, हिरासत में लिए गए 25 लोग, 100 सदस्यीय टीम ने की बड़ी कार्रवाई

रायपुर : रायपुर पुलिस ने भारी बल के साथ आरडीए कॉलोनी में छापामार कार्रवाई की है. दरअसल. पुलिस को खबर मिली थी कि थाना टिकरापारा क्षेत्र में आने वाले बोरियाखुर्द स्थित RDA कॉलोनी में कुछ बाहरी संदिग्ध व्यक्ति छिपे हैं. ये लोग कई संदिग्ध गतिविधियों में भी शामिल रहते हैं. इसी इनपुट के आधार पर छापामार कार्रवाई करते हुए 25 लोगों को हिरासत में लिया गया है.
100 सदस्यीय पुलिस टीम ने की कार्रवाई
मिली जानकारी के मुताबिक करीब 100 सदस्यीय पुलिस टीम ने रविवार सुबह 5 बजे आरडीए कॉलोनी में छापेमारी कार्रवाई की. इस दौरान आरडीए कॉलोनियों में रहने वाले व्यक्तियों व किरायेदारों का सत्यापन किया गया. इसके साथ ही बाहर से आए बाहरी व्यक्तियों का भी सत्यापन कर पूछताछ की गई.
बाहरी व्यक्तियों का एसएस रोल जारी कर संबंधित राज्यों के संबंधित थानों में भेजा जा रहा है. ताकि इनके बारे में जानकारियां इकठ्ठा की जा सकें. पिछले दिनों से लगातार देखा जा रहा था कि कई थाना क्षेत्रों में बाहरी राज्यों के व्यक्ति कई प्रतिष्ठानों में काम करते हुए चोरी, लूट सहित अन्य घटनाओं में शामिल रहे हैं.
अभियान में ऐसे व्यक्ति जो अन्य राज्यों के निवासी हैं. जो रायपुर में निवास करने और अपनी गतिविधियों संबंधी संतोषप्रद जवाब नहीं दिए. ऐसे 20 संदिग्ध व्यक्तियों, 3 आदतन अपराधियों और 2 वारंटियों सहित कुल 25 लोंगो को थाना टिकरापारा लाया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI