बेकाबू ट्रक ने दो जगह मचाई तबाही, छुट्टी में घर आए आर्मी के जवान को टक्कर मारकर बारातियों को कुचला, ड्राइवर वाहन समेत फरार, 108 नो रिप्लाय
Uncontrolled truck caused havoc at two places, hit an army jawan who had come home on leave and crushed the wedding party members, driver absconded with the vehicle, 108 no reply
गरियाबंद : गरियाबंद में बेकाबू ट्रक ने आर्मी के जवान को मारी टक्क राष्ट्रीय राजमार्ग 130 सी पर रोड रेज का मामला सामने आया है जहां तेज़ रफ्तार और लापरवाही ने एक बार फिर गरियाबंद की सड़कों पर कोहराम मचा दिया. ट्रक ने पहले आर्मी जवान को टक्कर मारी. फिर बारातियों को रौंदता हुआ फरार हो गया. पुलिस जांच में जुट गई है.
मिली जानकारी के मुताबिक राष्ट्रीय राजमार्ग 130C पर पैरी कॉलोनी के पास छुट्टी में घर आया आर्मी का जवान जब रात को टहल रहा था. तभी पीछे से आए एक बेकाबू ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी. हादसे के बाद ट्रक यहीं नहीं रुका. 200 मीटर आगे ITI कॉलेज के पास बारात में शामिल होने आए तीन लोगों को भी कुचलता हुआ ड्राइवर ट्रक सहित फरार हो गया. चश्मदीदों ने ट्रक का पीछा करने की कोशिश भी की. मगर ट्रक की रफ्तार इतनी तेज थी कि वह पल भर में गायब हो गया.
इधर घायलों को प्रारंभिक इलाजके बाद रायपुर रिफर करने के लिए 108 पर कॉल किया गया. लेकिन किसी ने कॉल रिसीव ही नहीं किया. जिला अस्पतालमें भी एम्बुलेंस नहीं होने के चलते घायल जवान को रायपुर रिफर करने में हो रही थी परेशानी मामले की जानकारी लगते ही नगर अध्यक्ष रिखीराम यादव जिला अस्पताल पहुंचे और वाहन की व्यवस्था की.
हादसे के बाद चारों घायलों को जिला अस्पताल लाया गया. जहां आर्मी जवान के सिर और पैर में गंभीर चोट होने के चलते और बलौदा बाजार से बारात में शामिल होने आए एक अन्य युवक को रायपुर रेफर किया गया. अन्य दो घायलों का इलाज जारी है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है. सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. ताकि ट्रक और उसके चालक की पहचान की जा सके.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



