छत्तीसगढ़ बंद के दौरान हिंसा, मसीह समाज ने किया क्रिसमस पर्व में सुरक्षा की मांग, धर्म पूछकर गुंडागर्दी और तोड़फोड़ बेहद निंदनीय -महंत

Violence during Chhattisgarh bandh, Christian community demands security during Christmas festival, hooliganism and vandalism by asking religion is highly condemnable - Mahant

छत्तीसगढ़ बंद के दौरान हिंसा, मसीह समाज ने किया क्रिसमस पर्व में सुरक्षा की मांग, धर्म पूछकर गुंडागर्दी और तोड़फोड़ बेहद निंदनीय -महंत

दुर्ग : कांकेर जिले के आमाबेड़ा में हुए साम्प्रदायिक हिंसा मामले में छत्तीसगढ़ बंद के आह्वाहन के विरोध में मसीह समाज के लोग दुर्ग रेंज आई जी और दुर्ग संभाग कमिश्नर को ज्ञापन सौपकर क्रिसमस पर्व के लिए सुरक्षा की मांग की.
यूनाइटेड क्रिस्चियन कॉउंसिल के अध्यक्ष एम जोनाथन जॉन ने सर्व समाज से सवाल पूछते हुए कहा कि इतने सालों से मसीह समाज के लोगों के ऊपर अत्याचार हो रहा था. तब वे कहा थे. हम भी सर्व समाज के ही एक अभिन्न अंग हैं. उन्होंने बड़े तेवड़ा गाव के सरपंच की पिता के कब्र को उखाड़ने को अमानवीय कृत्य और राजनैतिक द्वेष बताया.
बता दे कि कांकेर जिले के गाव बड़े तेवड़ा में बीते 18 दिसम्बर को कब्र दफन विवाद को लेकर बड़ी साम्प्रदायिक हिंसा हुई. जिसमें भीड़ ने 3 चर्च और कई लोगों के घरों को आग के हवाले कर दिया था.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t

रायपुर के मैग्नेटो मॉल में धर्म पूछकर तोड़फोड़, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं पर मामला दर्ज

रायपुर : छत्तीसगढ़ बंद के दौरान रायपुर के मैग्नेटो मॉल में गंभीर हिंसा की घटना हुई. मॉल में 30-40 बजरंग दल के कार्यकर्ता हाथ में लाठी-डंडे लेकर घुसे और लोगों से धर्म और जाति पूछते हुए सामान तोड़ना शुरु कर दिया. घटना के समय मॉल पूरी तरह बंद था और मॉल स्टाफ को डर का माहौल बन गया.
मॉल की मार्केटिंग हेड आभा गुप्ता ने बताया कि उन्होंने बंद का समर्थन किया था. लेकिन 50 से 100 लोग जबरदस्ती मॉल में घुस आए. उनके हाथों में लाठी और हॉकी स्टिक थी. वे स्टाफ और मॉल में मौजूद लोगों से पूछ रहे थे कि “आप हिंदू हैं या क्रिश्चियन?” और “आपकी जाति क्या है?” आईडी कार्ड और बैच देखकर भी ये सवाल किए जा रहे थे.
घटना में मॉल में क्रिसमस की सजावट सहित कई सामान को नुकसान पहुंचाया गया. आभा गुप्ता के मुताबिक मॉल को करीब 15 से 20 लाख रुपए का नुकसान हुआ. पुलिस के आने तक कई चीजें टूट चुकी थीं. मॉल के सीसीटीवी फुटेज में देखा गया कि कार्यकर्ता हाथ में डंडे लेकर अंदर घुसते हैं और हिंसा करते हैं.
तेलीबांधा थाना पुलिस ने 30 से 40 लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 115(2), 190, 191(2), 324(2) और 331(3) के तहत केस दर्ज किया है. पुलिस ने कहा कि मामले की जांच जारी है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
यह घटना मॉल स्टाफ और ग्राहकों के लिए डर और तनाव का कारण बनी. कई कर्मचारियों ने रोते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई. बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मॉल के अंदर क्रिसमस ट्री और अन्य सजावट को भी तहस-नहस कर दिया. मॉल में मौजूद लोगों ने वीडियो बनाकर घटना को रिकॉर्ड किया. पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर आगे की कार्रवाई कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t

मैग्नेटो मॉल में हुई गुंडागर्दी और क्रिसमस डेकोरेशन में तोड़फोड़ बेहद निंदनीय

छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि रायपुर मैग्नेटो मॉल में जो कुछ भी हुआ. वह न सिर्फ शर्मनाक है बल्कि छत्तीसगढ़ की शांत और सौहार्दपूर्ण फिजा पर एक बदनुमा दाग है. नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि क्रिसमस के पर्व पर सजावट को निशाना बनाना और वहां मौजूद आम नागरिकों और कर्मचारियों से उनका धर्म और जाति पूछकर डराना-धमकाना. यह साबित करता है कि प्रदेश में कानून का राज खत्म हो चुका है और गुंडाराज हावी है. छत्तीसगढ़ हमेशा से ‘शांति का टापू’ रहा है. यहाँ सभी धर्मों और समुदायों के लोग मिलजुल कर प्रेम और भाईचारे के साथ अपने त्यौहार मनाते आए हैं. लेकिन वर्तमान भाजपा सरकार के संरक्षण में असामाजिक तत्वों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि वे खुलेआम राजधानी के बीचों-बीच, दिनदहाड़े लाठियों के साथ घुसकर तोड़फोड़ कर रहे हैं और प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है. किसी से उसका धर्म पूछकर उसे आतंकित करना यह छत्तीसगढ़ की संस्कृति कभी नहीं रही.
नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि, मैं राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन से यह स्पष्ट मांग करता हूँ कि इस घटना में शामिल उपद्रवियों की तत्काल पहचान कर उन पर कठोरतम कार्रवाई की जाए। सिर्फ खानापूर्ति नहीं, बल्कि ऐसी कार्रवाई हो जो एक नजीर बने.
नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि, मैं सरकार को चेतावनी देता हूँ कि अगर 24 घंटे के भीतर दोषियों पर सख्त एक्शन नहीं लिया गया तो कांग्रेस पार्टी चुप नहीं बैठेगी. हम इस मुद्दे को लेकर सड़क से लेकर सदन तक आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे और इस अराजकता के खिलाफ उग्र आंदोलन के लिए मजबूर होंगे. प्रदेश की शांति भंग करने की इजाजत किसी को नहीं दी जा सकती.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t