भीषण सड़क हादसा, बाइक-ट्रैक्टर की आमने-सामने टक्कर, दो युवकों की दर्दनाक मौत, एक घायल, टक्कर में हेलमेट भी टूटा, पसरा मातम

Horrific road accident: bike and tractor collide head-on, tragic death of two youths, one injured, helmet also broken in the collision, mourning spread.

भीषण सड़क हादसा, बाइक-ट्रैक्टर की आमने-सामने टक्कर, दो युवकों की दर्दनाक मौत, एक घायल, टक्कर में हेलमेट भी टूटा, पसरा मातम

बलरामपुर : रामानुजगंज में दोपहर करीब 3 बजे सनवाल क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि एक युवक गंभीर रुप से घायल हो गया. घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद वाड्रफनगर अस्पताल से रेफर कर दिया गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम सनवाल के तीन युवक बाइक से डिंडो की तरफ से सनवाल की तरफ जा रहे थे. इसी दौरान डिंडो हाईस्कूल के सामने, विमलापुरम–सनवाल मार्ग से आ रहे एक ट्रैक्टर से बाइक की जोरदार टक्कर हो गई. दुर्घटनास्थल पर सड़क के एक ओर रेत-गिट्टी और दूसरी तरफ धान का पुवाल रखा होने की वजह से सड़क संकरी हो गई थी. जिससे यह हादसा हुआ. हादसा इतना भीषण था कि हेलमेट के भी टुकड़े-टुकड़े हो गए थे.
टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार तीनों युवक गंभीर रुप से घायल हो गए. उसी समय मार्ग से गुजर रहे कृपाल कुशवाहा ने घायलों को पिकअप वाहन से वाड्रफनगर अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था कराई. अस्पताल में चिकित्सकों ने सुखलेश (उम्र 21 साल) और राजनाथ (उम्र 30 साल) को मृत घोषित कर दिया. जबकि गंभीर रुप से घायल शंख लाल को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया गया है.
बताया जा रहा है कि शंख लाल हैदराबाद में मजदूरी करता था और हाल ही में गांव लौट रहा था. वह बस से उतरने के बाद मुरुकोल से दोनों मृतकों के साथ बाइक पर सवार होकर सनवाल जा रहा था. इसी दौरान यह हादसा हो गया. तीनों युवक ग्राम सनवाल के निवासी थे।घटना की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है. पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t