लड़की को घर लाने पर मामा ने लगाई फटकार, तो कलयुगी भांजे ने बंधक बनाकर बेरहमी से की पिटाई, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

When the uncle scolded him for bringing a girl home, the evil nephew held him hostage and beat him mercilessly; you will be shocked to see the video.

लड़की को घर लाने पर मामा ने लगाई फटकार, तो कलयुगी भांजे ने बंधक बनाकर बेरहमी से की पिटाई, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

सूरजपुर : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां एक युवक ने अपने ही मामा को बंधक बनाकर जमकर पिटाई कर दी. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें युवक अपने अधेड़ मामा को पहले आंगन में दौड़ाकर पीटता दिखाई देता है. इसके बाद उसने मामा के हाथ-पांव बांध दिया. और बिस्तर व जमीन पर पटक-पटककर बेरहमी से मारपीट की. वीडियो में गाली-गलौज भी साफ सुनी जा सकती है. यह मामला करंजी चौकी क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक दनौली गांव का रहने वाला आरोपी युवक किसी लड़की को लेकर अपने मामा के घर बतरा गांव आया था. मामा ने इसका विरोध किया. जो भांजे को नागवार गुजरा. इसके बाद अगले दिन भांजा अपने दो साथियों के साथ मामा के घर पहुंचा और उसे बंधक बनाकर पीटने लगा.
इस घटना के बाद पूरे इलाके में आक्रोश है. ग्रामीणों का कहना है कि जिस तरह से भांजे ने अपने मामा को बंधक बनाकर पिटाई की. वह निंदनीय है. रिश्तों की मर्यादा को तार-तार करने वाले इस वीडियो को देखकर लोग भौचक्के हैं. कई ग्रामीणों ने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है ताकि भविष्य में कोई और ऐसा कदम उठाने की हिम्मत न कर सके.
यह पूरा मामला करंजी चौकी क्षेत्र का बताया जा रहा है. घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने संज्ञान लिया है और मामले की जांच शुरु कर दी है. आरोपियों की पहचान कर ली गई है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा. पुलिस ने यह भी कहा है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो की तकनीकी जांच भी की जा रही है. ताकि घटना की समय-सीमा और वास्तविकता को पुख्ता किया जा सके.
इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि पारिवारिक रिश्तों में बढ़ती अनबन और तनाव किस हद तक हिंसक रुप ले सकता है. समाज शास्त्रियों का मानना है कि इस तरह की घटनाएं समाज में फैलते असहिष्णु व्यवहार और गुस्से की संस्कृति का प्रतीक हैं. खासकर युवा वर्ग में छोटे-छोटे विवादों पर हिंसक कदम उठाने की प्रवृत्ति बढ़ रही है. जो बेहद चिंताजनक है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t