बोलेरो की टक्कर से गरबा देखकर लौट रहे दो युवकों की मौत, इधर बाइक सवार ट्रक से टकराए, आभूषण कारोबारी की गई जान, युवती घायल
Two youths returning from Garba festival died after being hit by a Bolero. Meanwhile, a biker collided with a truck, killing a jeweler and injuring a young woman.
जशपुर : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में बोलेरो और बाइक में भीषण टक्कर हो गई. इस हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने बोलेरो वाहन को जब्त कर आरोपी चालक को हिरासत में लिया गया. यह मामला सिटी कोतावाली थाना क्षेत्र के एनएच-43 स्थित गम्हरिया घट का है.
मिली जानकारी के मुताबिक दो युवक गरबा कार्यक्रम देखने जशपुर आए थे. बुधवार देर रात करीब 12 बजे दोनों वापस अपने घर लाैट रहे थे. तभी सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम गम्हरिया के पास कुनकुरी की तरफ से आ रही बोलेरो से आमने-सामने टक्कर हाे गई. टक्कर इतनी भयानक थी कि मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए और घटना स्थल पर ही दोनों युवकाे की मौके पर ही मौत हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए.
मृतकों की पहचान कमलेश्वर राम पिता बूटीया राम उम्र 40 साल और बूधनाथ साय पिता स्व आनंद साय उम्र 40 साल के रुप में हुई है. दोनों युवक ग्राम सेंदवार टोली, थाना दुलदुला के रहने वाले थे.
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बोलेरो चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले किया. खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया. पुलिस ने बोलेरो वाहन को जब्त कर आरोपी चालक को हिरासत में लिया गया.
वहीं इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है. इस मार्ग में आए दिन हो रहे हादसे को लेकर ग्रामीण प्रशासन से स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग कर रहे हैं. फिलहाल पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है.
दूसरी घटना चिरगा मोड़ के पास की है. अंबिकापुर से सीतापुर जा रहा बाइक सवार युवक सडक़ किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसा. सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई. जबकि उसके साथ बैठी युवती गंभीर रुप से घायल हो गई. यह बतौली थाना क्षेत्र के चिरगा मोड़ के पास की है.
मिली जानकारी के मुताबिक बिश्रामपुर थाना क्षेत्र के ग्राम शिवनंदनपुर तालाबपारा निवासी प्रकाश सोनी पिता महेंद्र सोनी 28 साल आभूषण कारोबारी गुरुवार की देर शाम वह घरवालों को अंबिकापुर जाने की बात कहकर बाइक से निकला था. वह 25 साल की युवती माही के साथ अंबिकापुर से तेज रफ्तार में सीतापुर की तरफ जा रहा था.
रात करीब 1.30 बजे बतौली से लगे चिरगा मोड़ के पास सडक़ किनारे खड़े ट्रक में वह पीछे से जा टकराया. हादसे में युवक और युवती घायल हो गए. खबर पर पहुंची बतौली पुलिस दोनों को इलाज के लिए शांतिपारा अस्पताल भिजवाया. यहां जांच के बाद डॉक्टरों ने प्रकाश सोनी को मृत घोषित कर दिया. जबकि युवती का इलाज जारी है.
वहीं शुक्रवार की दोपहर करीब 3 बजे दरिमा मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार 2 बाइक में आमने-सामने टक्कर होने से एक बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं आक्रोशित लोगों ने दूसरे बाइक सवार की बेदम पिटाई कर दी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



