ड्यूटी जाते समय अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिरी बाइक, ट्रेलर ने कुचला, कर्मी की दर्दनाक मौत, इलाके में आक्रोश का माहौल, पसरा मातम, जांच में जुटी पुलिस

While on duty, the bike went out of control and fell into a ditch, was crushed by a trailer, causing a painful death for the worker, causing an atmosphere of anger and mourning in the area, and the police engaged in investigation.

ड्यूटी जाते समय अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिरी बाइक, ट्रेलर ने कुचला, कर्मी की दर्दनाक मौत, इलाके में आक्रोश का माहौल, पसरा मातम, जांच में जुटी पुलिस

कोरबा : कोरबा जिले के कुसमुंडा क्षेत्र में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में SECL कर्मी की मौत हो गई. भुट्टा चौक के पास सड़क पर बने गहरे गड्ढों की वजह से बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई और उसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रेलर ने उसे कुचल दिया.
मृतक की पहचान बांकी मोगरा निवासी दुखीराम के रूप में हुई है. जो SECL में कार्यरत थे. और रोज की तरह ड्यूटी पर जा रहे थे.
मिली जानकारी के मुताबिक सुबह करीब 9 बजे इमली छापर चौक से कुसमुंडा खदान जाते समय उनकी बाइक भुट्टा चौक के पास सड़क के खराब हालात के कारण असंतुलित होकर गिर गई. इसी दौरान पीछे से आ रहा ट्रेलर उन्हें बचा नहीं सका और वह उसके पहियों के नीचे आ गए. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों ने ट्रेलर रुकवाया और काफी मशक्कत के बाद घायल कर्मी को बाहर निकाला.
ट्रेलर संघ के अध्यक्ष जीतू महंत और अन्य लोगों की मदद से उन्हें कुसमुंडा अस्पताल पहुंचाया गया. जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया इस घटना के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया है. स्थानीय लोगों ने सड़क की बदहाल हालत और गड्ढों को हादसे का कारण बताते हुए प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई है. लोगों ने जल्द से जल्द सड़क मरम्मत की मांग की है ताकि ऐसे हादसे दोबारा न हों.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t