घर देर से पहुंची विधवा बहू, ससुर ने टंगिया से किया जानलेवा हमला, मचा हड़कंप, अस्पताल में भर्ती, आरोपी शिवा गिरफ्तार
Widowed daughter-in-law reached home late, father-in-law attacked her with a tangia, caused commotion, admitted to hospital, accused Shiva arrested
गौरेला पेंड्रा मरवाही : जीपीएम जिले के मरवाही थाना क्षेत्र में एक महिला पर उसके ससुर ने जानलेवा हमला कर दिया. ससुर महिला के देरी से घर पहुंचने को लेकर नाराज था. जिसकी वजह से उसने यह कदम उठाया. महिला अभी अस्पताल में भर्ती है. पुलिस ने महिला की मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आरोपी ससुर को गिरफ्तार कर लिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक मरवाही थाना क्षेत्र के गनैया गांव में शिवा गोंड और उसकी विधवा बहू ममता पोर्ते रहती है. ममता पोर्ते सोमवार को बाजार गई थी. वहां से उसे लौटने में देर हो गई. बस इतनी सी बात पर शिवा गोंड आग बबूला हो गया. उसने महिला पर टंगिया से जानलेवा हमला कर दिया.
जैसे ही आरोपी शिवा गोंड ने बहू पर टंगिया से हमला किया. महिला जोर जोर से चिल्लाने लगी. लोगों ने हंगामा सुना और घटनास्थल पर पहुंचकर महिला को आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. अभी महिला का सामुदायिक अस्पताल में इलाज चल रहा है. उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है.
अस्पताल से मिले मेमू के आधार और पीड़िता की शिकायत पर मरवाही पुलिस ने ससुर शिवा गोंड को गिरफ्तार कर लिया. उसके खिलाफ बीएनएस की धारा 109 के तहत केस दर्ज किया गया है. पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है- ओम चंदेल, एडिशनल एसपी
मामूली विवाद और गुस्से में आकर आरोपी शिवा गोंड ने महिला पर हमला कर दिया. पुलिस शिवा के खिलाफ और अन्य सबूतों की तलाश में जुटी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



