भारी बिजली बिल देखकर भड़की महिलाएं, नाराज महिलाओं ने एसडीएम से लगाई इंसाफ की गुहार, बोली- दर कम हो बिगड़ रहा घर का बजट
Women got angry after seeing the huge electricity bill, Narah women appealed to SDM for justice, said- rate should be reduced, household budget is getting spoiled
दुर्ग/अमलेश्वर : अगस्त माह की बढी हुई बिजली बिल देखकर मध्यम वर्गीय गृहणी महिलाएँ विष्णु देव सुशासन सरकार पर भडक गई है. बोली एक ओर जहां महिलाओ के सम्मान में एक हजार महिना प्रोत्साहन राशि दे रहे हैं. वहीं दूसरी तरफ भारी बिजली बिल देखकर उनके माथे ठनक सा गया है.
अमलेश्वरडीह की गृहणी श्रीमती पुष्पा साहू ने बताया कि पिछले महिना उनके घर का बिजली बिल ₹970 आया था. लेकिन इस महिना 40 यूनिट बिजली कम खपत करने के बावजूद भी उसका बिजली बिल 1670 रूपया आ गया है.
ठीक इसी त्तारह की बाते श्रीमति दुखित बाई साहू और शाँति बाई ने भी बताई कि इस महिना बिजली बिल बहुत ज्यादा आया है. जिससे उनकी घर की मासिक खर्च का बजट गडबडा सा गया हैं.
महंगे बिजली बिल को देखकर बोली महिलाऐं हमें महिना में एक हजार रुपये की मिलने वाली प्रोत्साहन राशि बहुत कम सा मालुम हो रहा हैं. उक्त राशि से पहले हम अपने घर परिवार के लिये कुछ जरूरत की चीजें ले लेते थे. लेकिन अब हम वर्तमान बढे हुए बिजली बिल दर की वजह से नहीं ले पायेंगे और न ही इस राशि से मासिक बिल भी नहीं पटा पायेंगें।
इन गृहणी महिलाओं का सरकार से एक स्वर में कहना हैं कि बढी हुई बिजली दर को वापस लेना चाहिए, साथ ही हाफ बिजली बिल योजना को पहले की तरह जारी रखना चाहिये। इतना भीषण गर्मी में जहाँ एक पल भी बिजली ,पंखे ,कूलर बिना रहना मुश्किल है. वही सिर्फ 100 यूनिट तक खपत वाले उपभोक्ता को ही हाफ बिल योजना का लाभ देना बडा ही हास्यपद लगता है. ,इसे महिना में कम से कम 400 यूनिट तक बढाना चाहिये। जिससे बहुत से उपभोक्ता भी हाफ बिजली बिल योजना में शामिल रह सके.शासन प्रशासन को इस पर गंभीरता से विचार करना चाहिए
छग.में ज्यादातर:गरीब व मध्यम वर्गीय परिवार ही हैं ज्यादातर लोग छोटे-छोटे दुकानों और धंधे में ही काम कर अपना महिनो का मुश्किल से गुजारा करते हैं जहां उनका मासिक पगार ही 5 से 6 हजार रूपये होता हैं. ऐसी हालत में महिना का बिजली बिल दो से ढाई हजार रुपये तक होना बडा भारी पड रहा है. अब वे अपना घर का राशन भरे या अपना पगार का आधा हिस्सा बिजली बिल के लिये ही रखे
स्कूली छात्रा पुनम साहू और विधि साहू ने बताया कि वर्तमान बिजली बिल की बढी हुई कीमत को देखकर हमें पढाई करने पर जो गर्मी से बचत के लिये पंखे कूलर चलाते हैं . उसमे भी घर वाले रोका टोकी कर रहें हैं कि ज्यादा पंखे मत चलाओ बिल ज्यादा आएगा जिससे हमारा पढाई भी प्रभावित हो रही है साथ ही वे बोली कि बिजली बिल दर को कम ही रखा जाए वर्तमान समय में तेज गर्मी और मच्छरों से बचाव के लिए कूलर पंखे चलाना ही पड़ता है वरना हम तो बीमार ही पड जायेंगे
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t
धमतरी : हाफ बिजली बिल बनाम बढ़ते बिजली बिल का मुद्दा अब जनता के सब्र से बाहर होता दिख रहा है. भीषण गर्मी और उमस से बेहाल लोग अब बिजली बिल की मार से परेशान हैं. चुनाव के दौरान सरकार ने हाफ बिजली बिल का वादा किया था. लेकिन हकीकत में आम उपभोक्ता को दोगुने-तिगुने बिलों का बोझ झेलना पड़ रहा है.
इसी मुद्दे को लेकर छत्तीसगढ़ महतारी सेवा संस्थान की महिलाओं ने भारी-भरकम बिजली बिलों के साथ एसडीएम कार्यालय पहुंचकर अपनी आपबीती सुनाई. इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष मोहनी साहू ने कहा कि पहले जहां 300 से 500 रुपये तक का बिल आता था. वहीं अब नया मीटर लगने के बाद बिल अनाप-शनाप बढ़ रहा है. जिला अध्यक्ष कनक शाह ने कहा कि महंगाई के दौर में रोजमर्रा की जरुरतों की बढ़ती कीमतों ने पहले ही कमर तोड़ रखी है और ऊपर से बिजली बिल ने आम परिवार का बजट बिगाड़ दिया है.
प्रदेश मीडिया प्रभारी सैय्यदा मुनीजा हुसैनी ने सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि हाफ बिजली बिल का आश्वासन समय गुजरने के साथ कोरे वादे में तब्दील हो गया है. आम आदमी जिसके पास महीने की आय मुश्किल से 8 से 10 हजार रुपये है. वह बिजली बिल चुकाए या घर-गृहस्थी चलाए? बच्चों की पढ़ाई करे या गैस सिलेंडर भरवाए?
उन्होंने सवाल उठाया कि जब जनता महंगाई के बोझ तले दबी है तो बढ़ते बिजली बिल किस तरह भरेगी? अब देखना यह होगा कि सरकार इस गंभीर समस्या का समाधान कब तक करती है. ताकि आमजन को राहत की सांस मिल सके.
इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष शमीना अंजुम, प्रदेश सचिव भावना मरकाम, कोषाध्यक्ष भारती साहू, सह सचिव शास्त्री सोनवानी, वार्ड अध्यक्ष मंजू टेमरे, भारती सोनी, दयावती ढीमर, रोशनी साहू, गीतांजलि साहू सहित बड़ी संख्या में संस्थान की महिलाएं और स्थानीय लोग मौजूद रहे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



