पदमपुर से सात दिनों से युवक लापता, गंगरेल के मानव वन के जंगल में मिली बीरेंद्र देवांगन की लाश, हत्या की आशंका, पुलिस कर रही मामले की जांच

Youth missing from Padampur for seven days dead body of Birendra Dewangan found in the forest of Manav Van of Gangrel suspicion of murder police investigating the case

पदमपुर से सात दिनों से युवक लापता, गंगरेल के मानव वन के जंगल में मिली बीरेंद्र देवांगन की लाश, हत्या की आशंका, पुलिस कर रही मामले की जांच

धमतरी : धमतरी जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. आज सुबह गंगरेल के पास एक लापता युवक शव बरामद हुआ है. खबर मिलते ही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक पिछले सात दिनों से पदमपुर से लापता था. आज सुबह गंगरेल मानव वन के आगे जिसका शव मिला. शव की हालत को देखते हत्या की आशंका जताई जा रही है. पद्मपुर सिहावा निवासी बीरेन्द्र कुमार देवांगन उम्र 55 साल की पहचान कर ली गई है. 
इस मामले की खबर मिलते ही रुद्री पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है. फिलहाल अभी तक मौत की वजह साफ नहीं हुई है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही आगे का खुलासा हो पाएगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI