दंतेवाड़ा, 13 मार्च। दंतेवाड़ा में पुलिस की विशेष पहल घर वापस आईये अंतर्गत पुलिस ने बुधवार को कामयाबी हासिल की। पुलिस अफसरों के समक्ष नक्सली ने आत्मसमर्पण किया।
उपमहानिरीक्षक कमलोचन कश्यप, उपमहानिरीक्षक केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल विकास कठेरिया और पुलिस अधीक्षक गौरव राय के समक्ष डीएकेएमएस सदस्य रामा ओयाम (38 वर्ष) ने आत्मसमर्पण किया।
रामा बीजापुर जिला अंतर्गत मिरतुर थाना के पेद्दापाल गांव का निवासी है। यह व्यक्ति मुख्य रूप से नक्सली विचारधारा के प्रचार - प्रसार में सक्रिय था। इसके साथ ही सडक़ काटकर मार्ग अवरोध करने की वारदात में भी शामिल था। आत्मसमर्पण उपरांत राम को राज्य शासन की पुनर्वास नीति का लाभ मिलेगा। इस सफलता में आरएफटी शाखा का सराहनीय योगदान था।