किराया मांगने पर सर्राफा कारोबारी के साथ घर बुलाकर मारपीट, BJP जिला अध्यक्ष संतोष गुप्ता के खिलाफ FIR दर्ज, लोगों ने घेरा थाना

A bullion trader was called home and assaulted for asking for rent; an FIR was filed against BJP district president Santosh Gupta; people surrounded the police station.

किराया मांगने पर सर्राफा कारोबारी के साथ घर बुलाकर मारपीट, BJP जिला अध्यक्ष संतोष गुप्ता के खिलाफ FIR दर्ज, लोगों ने घेरा थाना

दंतेवाड़ा : छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले से एक बड़ी खबर है. यहां बीजेपी के जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता पर एक व्यापारी के साथ मारपीट के आरोप लगे हैं. पूरा मामला जिले के गीदम शहर का है. इस घटना के बाद लोगों ने गीदम थाने का घेराव कर दिया और जिलाध्यक्ष के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की. दिन भर पुलिस थाना से लेकर शहर में तनाव की स्थिति बनी रही. वहीं पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर काउंटर FIR दर्ज कर लिया है. यह मामला गीदम थाना क्षेत्र का है.
जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता पर किराए का भुगतान नहीं करने का आरोप
मिली जानकारी के मुताबिक चांडकमल सोनी गीदम के पुराना बस स्टैंड के सामने एक लॉज का संचालन करते हैं. भाजपा के जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता गीदम इनके लॉज के अंदर रेस्टोरेंट का संचालन भी करते हैं. आरोप है कि पद और सत्ता का पावर दिखाकर जिलाध्यक्ष ने किराए का भुगतान नहीं किया. इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया.
व्यापारी के साथ मारपीट करने का आरोप
पीड़ित चांडकमल सोनी ने पुलिस को दिए बयान में बताया, 'मेरे लॉज में बीजेपी के जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता गणपति रेस्टोरेंट का संचालन करते हैं. हर महीने मासिक किराया 40000 रुपये होता है. लेकिन जब से भाजपा के जिलाध्यक्ष बने हैं. तब से पद और पॉवर का घमंड दिखाकर किराया नहीं दे रहे हैं. मैंने कई बार इसकी मांग भी की. लेकिन वो हमेशा धमकाते रहे कि सत्ता मेरी है तुम मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकते हो. मंगलवार को उन्होंने किराए के बारे में बात करने के लिए मुझे अपने घर बुलाया. और गाली-गलौच कर मेरे साथ मारपीट की. कहा कि सरकार मेरी है. सत्ता मेरी है. तुम मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकते हो.
उन्होंने आगे बताया कि संतोष गुप्ता ने मेरी पिटाई शुरु कर दी. मैं किसी तरह जान बचाकर भागा. चांडकमल ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि मैं हार्ट का पेशेंट हूं. मेरी सेहत ठीक नहीं है. संतोष गुप्ता भाजपा के जिलाध्यक्ष हैं. वो मेरे और मेरे परिवार के साथ भविष्य में कुछ भी कर सकते हैं.
सारे आरोप गलत
इस पूरे मामले में जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता ने कहा कि मुझ पर लगाए गए सारे आरोप निराधार हैं. उन्होंने कहा कि मेरे चरित्र के बारे में गलत बातें कर मुझे बदनाम किया जा रहा है.
बता दें कि 13 जनवरी की सुबह दोनों के बीच विवाद हुआ था. दो पक्षों में हुए इस विवाद ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया. दिनभर पुलिस थाना से लेकर शहर में तनाव की स्थिति बनी रही. वहीं पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर काउंटर FIR दर्ज कर लिया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB