मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी के प्री वेडिंग फंक्शन में मशहूर हस्तियों का आगमन शुरू...

जामनगर : भारत के सबसे अमीर उद्योगपति मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की राधिका मर्चंट से आगामी जुलाई महीने में होने वाली है। उससे पहले अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का प्री-वेडिंग फंक्शन का 1 से 3 मार्च तक जामनगर के रिलायंस ग्रीन्स में आयोजन किया गया है। प्री वेडिंग में देश-दुनिया की जानी मानी हस्तियों को

मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी के प्री वेडिंग फंक्शन में मशहूर हस्तियों का आगमन शुरू...

जामनगर : भारत के सबसे अमीर उद्योगपति मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की राधिका मर्चंट से आगामी जुलाई महीने में होने वाली है। उससे पहले अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का प्री-वेडिंग फंक्शन का 1 से 3 मार्च तक जामनगर के रिलायंस ग्रीन्स में आयोजन किया गया है। प्री वेडिंग में देश-दुनिया की जानी मानी हस्तियों को आमंत्रित किया है और उनका जामनगर में आगमन भी शुरू हो गया है। मेहमानों के स्वागत के लिए जामनगर में सभी इंतजाम किए जा रहे हैं| अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग सेरेमनी 1 मार्च से गुजरात के जामनगर में शुरू होने जा रही है। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन के लिए बॉलीवुड सितारे भी जामनगर पहुंचने लगे हैं।

इसी बीच आज बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार सलमान खान भी जामनगर पहुंचे| मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के बेटे अनंत अंबानी के प्री-वेडिंग फंक्शन में बॉलीवुड और हॉलीवुड की कई हस्तियों के शामिल होने को देखते हुए सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया गया है| एशिया के नंबर वन अमीर मुकेश अंबानी की सादगी जगजाहिर है। त्योहार के दौरान अंबानी परिवार आम लोगों की तरह व्यवहार करता है। एक बार फिर अंबानी परिवार की ऐसी ही सादगी देखने को मिली। मौका था छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी और वेन्यू था जामनगर का जोगवड गांव।

Anant Ambani Radhika Pre Wedding Photos Jamnagar Updates: Mukesh Ambani  Nita Ambani | अन्न सेवा से अनंत-राधिका की प्री-वेडिंग सेरेमनी शुरू: गांव के  लोगों को मुकेश अंबानी समेत ...

जोगवड गांव के लोगों को अंबानी परिवार ने बड़े प्यार से भोजन कराया| यहां तक कि खुद मुकेश अंबानी, अनंत अंबानी और उनकी होने वाली दुल्हन राधिका मर्चेंट लोगों को भोजन परोसते दिखाई दिए। अंबानी परिवार ने जामनगर में रिलायंस टाउनशिप के पास जोगावड गांव में एक खाद्य सेवा शुरू की, जहां मुकेश अंबानी और घर के अन्य सदस्य ग्रामीणों को भोजन परोसते नजर आए। लोगों को खाना परोसते दूल्हा-दुल्हन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं| भोजन सेवा में दूल्हा-दुल्हन के अलावा राधिका मर्चेंट की दादी और माता-पिता भी शामिल हुए| अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का प्री-वेडिंग फेस्ट 1 मार्च से शुरू होगा और इसमें मनोरंजन, राजनीति और बिजनेस जगत की बड़ी हस्तियां शामिल होंगी।

Anant Ambani-Radhika Marchent Pre Wedding Celebration

अभिषेक बच्चन, मानुषी छिल्लर और जान्हवी कपूर जैसे कलाकार जामनगर पहुंच गए हैं। पॉप आइकन रिहाना, अभिनेता-गायक दिलजीत दोसांझ और अरिजीत सिंह सहित अन्य लोग प्रदर्शन करने वाले हैं। बता दें कि ये एक प्री-वेडिंग फंक्शन है और अनंत और राधिका 12 जुलाई को मुंबई में शादी करेंगे| अनंत अंबानी और राधिका मर्चंट के प्री वेडिंग फंक्शन में क्रिकेट जगत सचिन तेंदुलकर, एमएस धोनी, रोहित शर्मा, केएल राहुल, हार्दिक और कृणाल पंड्या, इशान किशन को न्यौता दिया गया है| जबकि बोलीवुड से अमिताभ बच्चन, रजनीकांत, शाहरुखखान, आमिरखान, रणवीरसिंह, रणबीर कबूर, विक्की कौशल, माधुरी दीक्षि, आदित्य चोड़ा, करण जोहर, बोनीकपूर, अनिल कपूर, वरुण धवन, सिद्धार्थ मल्होत्रा, श्रद्धा कपूर और करिश्मा कपूर इत्यादि को सपरिवार आमंत्रित किया गया है|(एजेंसी)