Accident News : भीषण सड़क हादसा में 14 की मौत, 20 घायल...

Accident News : तेज रफ्तार से जा रही पिकअप के वैन के अचानक ब्रेक फेल होने से अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसकी वजह से 14 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया और 20 लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राज्य मुख्यमंत्री डा.मोहन यादव ने घटना पर दुख जताया है और मृतकों

Accident News : भीषण सड़क हादसा में 14 की मौत, 20 घायल...

Accident News : तेज रफ्तार से जा रही पिकअप के वैन के अचानक ब्रेक फेल होने से अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसकी वजह से 14 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया और 20 लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राज्य मुख्यमंत्री डा.मोहन यादव ने घटना पर दुख जताया है और मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपए देने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री यादव के निर्देश पर कैबिनेट मंत्री संपतिया उइके डिंडोरी पहुंच रही हैं।

फिलहाल विधायक ओमप्रकाश धुर्वे, कलेक्टर और एसपी मौके पर हैं। 4 लाख रुपये के मुआवजे के अलावा मृतकों के परिजनों को तत्काल 20-20 हजार रुपये और घायलों को 5-5 हजार रुपये की राहत राशि दी गई है। मृतकों की अंत्येष्टि के लिए पीड़ित परिवार को 5 हजार रुपये दिए जाएंगे. घायलों को संबल योजना के अंतर्गत सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी।

भीषण सड़क हादसा, पिकअप वैन पलटी,14 की मौत, 20 घायल.. – Lokswar

जानकारी के अनुसार, हादसे के शिकार लोग गोद भराई के कार्यक्रम से वापस लौट रहे थे। घायलों को शहपुरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है। जिसमें से कुछ की हालत गंभीर है। घटना पर डिंडोरी के कलेक्टर विकास मिश्रा ने कहा, डिंडोरी के बड़झर घाट पर एक पिकअप वाहन के अनियंत्रित होकर पलट जाने से 14 लोगों की मौत हो गई और 20 घायल हो गए। घायलों का इलाज शहपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने घटना पर दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपए देने का ऐलान किया है।

मुख्यमंत्री कार्यालय ने एक्स पर लिखा, मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने डिंडोरी जिले में हुई वाहन दुर्घटना में कई अनमोल जिंदगियों के असामयिक निधन पर गहन शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति व परिजनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि घटना में हताहत लोगों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। जिला प्रशासन को घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री जी के निर्देश पर कैबिनेट मंत्री श्रीमती संपतिया उइके डिंडोरी पहुंच रहीं हैं।

Dindori Accident News: MP में बड़ा हादसा, वाहन पलटने से 14 लोगों की मौत, 21  घायल, CM ने की आर्थिक मदद की घोषणा | Dindori Accident News: Major accident  in MP, 14

गौरतलब है कि डिंडोरी में यह खौफनाक हादसा उस वक्त हुआ जब यात्रियों से भरी पिकअप गाड़ी (नंबर एमपी 20 जीबी 4146) 28-29 फरवरी की देर रात बिछिया-बड़झर गांव के पास पहुंची। यहां घाट पर पिकअप गाड़ी के ब्रेक फैल हो गए। इससे वह 20 फीट नीचे खेत में पलट गई। 14 मृतकों में 9 पुरुष और 5 महिलाएं शामिल हैं। 21 घायलों में 9 पुरुष और 12 महिलाएं शामिल हैं। 2 लोगों को जबलपुर रेफर किया गया था। उनमें से एक की रास्ते में मौत हो गई।
मृतकों में मदनसिंह (पिता बाबू लाल आर्मो, 45 वर्ष, निवासी अम्हाइ देवरी),

पीतम (पिता गोविंद बरकड़े 16 वर्ष निवासी पोंडी माल), पुन्नू लाल (पिता राम लाल 55 वर्ष अम्हाइ देवरी), महदी बाई (पति विश्राम 35 वर्ष सजानिया जिला उमरिया), सेम बाई (पति रमेश 40 वर्ष अम्हाइ देवरी), लालसिंह (पिता भानु 55 वर्ष अम्हाइ देवरी), मुलिया (पति ढोली 60 वर्ष अम्हाइ देवरी), तितरी बाई (पति कृपाल 50 वर्ष निवासी धमनी जिला उमरिया), सावित्री (पति नानसाय 55 वर्ष पोंडी जिला उमरिया), सरजू (पिता धनुआ 45 वर्ष अम्हाइ देवरी), सम्हर (पिता फगुआ 55 वर्ष पोंडी), महासिंह (पिता सुखलाल 72 वर्ष पोंडी), लालसिंह (पिता नानसाय 27 वर्ष पोंडी) किरपाल (पिता सुकाली 45 वर्ष अम्हाइ देवरी- रेफर के दौरान मृत्यु) शामिल हैं।(एजेंसी)