रायपुर में दिनदहाड़े युवक की हत्या, पुरानी दुश्मनी का बदला लेने 3 नाबालिग लड़कों ने परिजनों के सामने मारा चाकू, पुलिस की हिरासत में आरोपी

Youth murdered in broad daylight in Raipur; three minors stabbed him in front of his family members to settle an old score—accused now in police custody.

रायपुर में दिनदहाड़े युवक की हत्या, पुरानी दुश्मनी का बदला लेने 3 नाबालिग लड़कों ने परिजनों के सामने मारा चाकू, पुलिस की हिरासत में आरोपी

रायपुर : रायपुर में बुधवार शाम दिनदहाड़े 18 साल के युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. 3 नाबालिगों ने पुरानी रंजिश के चलते युवक पर उस समय हमला किया. जब वह अपने परिवार के साथ माना स्थित बाल संप्रेक्षण गृह से बाहर निकल रहा था. उसे नाजुक हालत में मेकाहारा अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने तीनों नाबालिग बालकों को हिरासत में ले लिया है. यह मामला माना थाना इलाके का है.
पुरानी बस्ती का रहने वाला था युवक
मृतक की पहचान सावन सेन पिता अग्रसेन सेन निवासी अश्विनी नगर, पुरानी बस्ती के रूप में हुई है. पुलिस के मुताबिक, बुधवार शाम करीब 4 बजे सावन परिवार के 6 सदस्यों के साथ माना बाल संप्रेक्षण गृह पहुंचा था. वहां हत्या के एक पुराने मामले में नाबालिग से मिलने के बाद जैसे ही वह बाहर निकला. सरस्वती नगर थाना क्षेत्र की देवार बस्ती के रहने वाले तीन नाबालिगों ने उसे घेर लिया और चाकू से हमला कर दिया.
तीन महीने पहले हुए हमले का बदला लेने की बात
पुलिस की पूछताछ में तीनों अपचारियों ने बताया कि करीब तीन महीने पहले पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में सावन ने उनमें से एक पर चाकू से हमला किया था. इसी घटना के बाद से उनके बीच रंजिश चल रही थी. आरोपियों ने इसी का बदला लेने के लिए सावन पर हमला करने की साजिश रची थी. बुधवार को उसके माना पहुंचने की जानकारी मिलने पर तीनों ने वारदात को अंजाम दिया.
अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
हमले की खबर मिलते ही डायल 112 की टीम और माना थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस की मदद से घायल सावन को फौरन मेकाहारा अस्पताल भेजा गया. लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी. पुलिस ने तीनों नाबालिगों को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb