छत्तीसगढ़ के इस्पात प्लांट में मौत का तांडव, क्रेन से गिरा भारी वजनी लैडल, मची अफरा-तफरी, दर्दनाक हादसे में मजदूर की इलाज के दौरान गई जान

Tragedy strikes a steel plant in Chhattisgarh: a heavy ladle falls from a crane, causing chaos; a worker loses his life while undergoing treatment following the horrific accident.

छत्तीसगढ़ के इस्पात प्लांट में मौत का तांडव, क्रेन से गिरा भारी वजनी लैडल, मची अफरा-तफरी, दर्दनाक हादसे में मजदूर की इलाज के दौरान गई जान

रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में स्थित आरएस इस्पात प्लांट में मंगलवार को दर्दनाक औद्योगिक हादसा हो गया. प्लांट परिसर में काम करने के दौरान क्रेन से उठाया जा रहा भारी लैडल अचानक असंतुलित होकर प्लेटफॉर्म पर गिर गया. इसकी चपेट में आने से 26 साल का लैडलमैन गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे के बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. हादसे के बाद प्लांट में अफरा-तफरी मच गई. यह मामला पूंजीपथरा थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार को पूंजीपथरा क्षेत्र में स्थित आरएस इस्पात प्लांट में रोजाना की तरह कामकाज चल रहा था. इसी दौरान बिहार का रहने वाला फंटूश कुमार उम्र 26 साल प्लांट परिसर में अपनी ड्यूटी कर रहा था. वह कंपनी में लैडलमैन के पद पर कार्यरत था और हादसे के समय लैडल को तैयार करने का काम कर रहा था.
बताया जा रहा है कि इसी दौरान क्रेन की मदद से एक भारी लैडल को उठाया जा रहा था. अचानक लैडल का संतुलन बिगड़ गया और वह प्लेटफॉर्म पर जा गिरा. वहां काम कर रहा फंटूश कुमार इसकी चपेट में आ गया. हादसा इतना गंभीर था कि कर्मचारी को गंभीर चोटें आईं.
हादसा होते ही प्लांट में मौजूद कर्मचारियों के बीच अफरा-तफरी मच गई. हादसे की जानकारी कंपनी के अधिकारियों को दी गई. इसके बाद घायल कर्मचारी को किसी तरह अस्पताल पहुंचाया गया. हालांकि गंभीर चोटों के कारण इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb