वीडियो कॉल पर लड़की से बात कर किया रिकॉर्ड प्राइवेट मूमेंट, कर दिया वायरल, आरोपी रोहित प्रसाद दिल्ली से गिरफ्तार

Recorded private moment after talking to a girl on video call, made it viral, accused Rohit Prasad arrested from Delhi

वीडियो कॉल पर लड़की से बात कर किया रिकॉर्ड प्राइवेट मूमेंट, कर दिया वायरल, आरोपी रोहित प्रसाद दिल्ली से गिरफ्तार

जशपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह जिला जशपुर के थाना कुनकुरी क्षेत्र में एक युवती के अश्लील वीडियो को वायरल करने के मामले में आरोपी रोहित प्रसाद को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया.
आरोपी रोहित प्रसाद ने मेट्रोमनी साइट के जरिए युवती से संपर्क किया था और बाद में उसे व्हाट्सएप वीडियो कॉल के जरिए बहला-फुसलाकर उसकी निजी अंगों का प्रदर्शन करने के लिए कहा. आरोपी ने इसे रिकॉर्ड कर लिया और बाद में सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.
यह मामला 17 जनवरी 2025 को थाना कुनकुरी में दर्ज किया गया था. युवती ने बताया कि 2023 में उसने मेट्रोमनी साइट पर अपना बायोडाटा अपलोड किया था. जहां आरोपी ने उसे रिक्वेस्ट भेजी. इसके बाद दोनों के बीच मोबाइल नंबर का आदान-प्रदान हुआ और फिर व्हाट्सएप के जरिए बातचीत होने लगी. 21 दिसंबर 2023 को आरोपी रोहित प्रसाद ने पीड़िता से वीडियो कॉल की और उसे अपनी निजी अंगों का प्रदर्शन करने को कहा. पीड़िता ने बाद में आरोपी से संपर्क करना बंद कर दिया. लेकिन आरोपी रोहित प्रसाद ने रिकॉर्ड किए गए वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.
इस पर थाना कुनकुरी में आरोपी के खिलाफ भा. द. वि. की धारा 509(ख) और 67(ए) आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया. आरोपी की तलाश शुरु की. आरोपी रोहित प्रसाद के मोबाइल नंबर की सर्विलांस पर निगरानी रखी गई. जब आरोपी रोहित प्रसाद का लोकेशन दिल्ली के सागरपुर में मिला. तो पुलिस टीम ने वहां पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार किया.
आरोपी रोहित प्रसाद के कब्जे से मोबाइल फोन जप्त किया गया है और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है. आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया और उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB