चचेरी बहन ने कराया प्रेग्नेंट नाबालिग का रेप, बहाने से भेज दी परिचित युवक के पास, शादी का झांसा देकर किशोरी से पहले हो चुका दुष्कर्म
Cousin sister got a pregnant minor raped, sent her to a known young man on some pretext, the teenager was raped earlier on the pretext of marriage
सरगुजा : छत्तीसगढ़ में एक बार फिर इंसानियत शर्मसार हुई है. चचेरी बहन ने नाबालिग बहन काे परिचित के पास भेजकर जानबूझकर हवस का शिकार बनवा दिया. पीड़िता के शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक राधेश्याम गुप्ता और नाबालिग की चचेरी बहन को गिरफ्तार कर लिया है. यह मामला लखनपुर थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक नाबालिग लड़की अपनी चचेरी बड़ी बहन के साथ किराए के मकान में रहती थी. उसकी बहन ने कहा कि उसका कोई परिचित युवक उसे बुला रहा है. ऐसे में जब पीड़ित नाबालिग लड़की उस युवक से मिलने पहुंची तो अनजान शख्स ने उसे गाड़ी में बिठाया और एक सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया.
इस मामले की खबर पीड़िता ने जब पुलिस में अपने परिजनों के साथ जाकर दर्ज कराई. तब मामले का खुलासा हुआ. पुलिस ने इस मामले में आरोपी चचेरी बहन और पीड़िता के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी राधेश्याम गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है.
पुलिस जांच में यह भी पता चला कि पीड़ित नाबालिग युवती से एक अन्य युवक भी शादी का झांसा देकर लगातार दुष्कर्म कर रहा था. फिलहाल शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी फरार है. जिसकी पुलिस तलाश कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



