प्लांट में बड़ा हादसा, भारी भरकम प्लेट गिरने से इलाज के दौरान श्रमिक की मौत, सुरक्षा व्यवस्था की खुली पोल, श्रमिकों में भारी नाराजगी का माहौल

A major accident took place in the plant, a worker died during treatment after a heavy plate fell on him, the security system was exposed, there was a lot of resentment among the workers

प्लांट में बड़ा हादसा, भारी भरकम प्लेट गिरने से इलाज के दौरान श्रमिक की मौत, सुरक्षा व्यवस्था की खुली पोल, श्रमिकों में भारी नाराजगी का माहौल

रायगढ़ : रायगढ़ जिले से हादसे की खबर सामने आ रही है. यहां जामगांव क्षेत्र में स्थित एमएसपी स्टील एण्ड पावर प्लांट में बड़ा हादसा हो गया. रोलिंग मिल में भारी भरकम प्लेट गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. यह मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक सुबह करीब 12 बजे मएसपी स्टील एण्ड पावर प्लांट के रोलिंग मिल काम करने के दौरान एक श्रमिक पर भारी भरकम प्लेट गिर गई. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे के बाद प्रबंधन ने घायल श्रमिक को मेट्रो अस्पताल में भर्ती कराया. जहां इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई.
इस हादसे के बाद से सुरक्षा कारणों की पोल खुल गई है. इस मामले में प्रबंधन कोई जवाब नहीं दे पा रहे हैं. इस हादसे को लेकर काम करने वाले श्रमिकों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है. मेट्रो अस्पताल से शव को जिला अस्पताल भेजा गया है. इस हादसे ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI