बूचड़खाने ले जा रहे 44 मवेशियों को तस्करों से कराया गया मुक्त, पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे
44 cattle being taken to the slaughterhouse were freed from smugglers, police arrested two accused and sent them behind bars
रायगढ़ : रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र में मवेशियों की तस्करी को लेकर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 44 नग कृषिधन मवेशियों को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया.
मिली जानकारी के मुताबिक 4 मई को पुलिस को खबर मिली कि कुछ लोग जंगल के रास्ते मवेशियों को क्रूरतापूर्वक हांकते-पीटते ओडिशा के बूचड़खाने की तरफ पैदल ले जा रहे हैं. इस खबर पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मडियाकछार मार्ग के पास जंगल में घेराबंदी की. जहां दो युवक बड़ी तादाद में मवेशियों को हांकते हुए मिले. पूछताछ में उन्होंने अपने नाम दिनेश राम सिदार उम्र 42 साल और ओमप्रकाश सिदार उम्र 20 साल निवासी सिंगीबहार, थाना तपकरा, जिला जशपुर (छत्तीसगढ़) बताए. दोनों आरोपियों ने मवेशियों को भूखे-प्यासे व मारते-पीटते ओडिशा के बूचड़खाने ले जाने की बात कबूल की. लेकिन मवेशियों की खरीद-बिक्री संबंधी कोई वैध दस्तावेज पुलिस को नहीं दिखा सके.
44 नग मवेशियों की अनुमानित कीमत करीब 4.40 लाख रुपये है. तस्करों के अमानवीय कृत्य को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 116/2025 के तहत छत्तीसगढ़ कृषिक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धाराओं 6, 10, 11, 12 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया. इस कार्रवाई में उप निरीक्षक इगेश्वर यादव के साथ सहायक उप निरीक्षक हेमंत कश्यप और आरक्षक संतराम केंवट की अहम भूमिका रही.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



