स्कूली नाबालिग से मोबाइल नम्बर न देने पर हाथ पकड़कर छेड़छाड़, पुलिस ने एक महीने से फरार आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

A minor girl was molested by holding her hand for refusing to give her mobile number. The accused, who was absconding for a month, was arrested and sent to jail.

स्कूली नाबालिग से मोबाइल नम्बर न देने पर हाथ पकड़कर छेड़छाड़,  पुलिस ने एक महीने से फरार आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

रायगढ़ : रायगढ़ जिले की थाना पुसौर पुलिस द्वारा नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ करने वाले फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी पिछले करीब एक महीने से लुक छिप रहा था. पुलिस ने आरोपी मनोज खड़िया को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक 28 दिसंबर 2025 को थाना पुसौर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपने घर से सहेली के साथ स्कूटी से स्कूल आना-जाना करती थी. स्कूल जाने के दौरान मनोज खड़िया नामक युवक उसका पीछा कर अश्लील इशारे करता था. जिसे वह अनदेखा करती रही.
27 दिसंबर 2025 को जब पीड़िता अपनी सहेली के साथ बाजार जा रही थी, तभी आरोपी मनोज खड़िया उनके पास आकर मोबाइल नंबर मांगने लगा. बालिका द्वारा मना करने पर आरोपी ने उसका बायां हाथ पकड़कर छेड़छाड़ की. बालिका के विरोध करने पर आरोपी मौके से फरार हो गया.
पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना पुसौर में अपराध क्रमांक 351/2025 धारा 75(2), 78(1), (1) भारतीय न्याय संहिता एवं 12 पॉक्सो एक्ट के तहत जुर्म दर्ज कर आरोपी की पतासाजी शुरु की गई. आरोपी घटना के बाद से लगातार फरार था. उसकी गिरफ्तारी के लिए थाना प्रभारी पुसौर रामकिंकर यादव द्वारा मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया.
आरोपी के गांव में मौजूद होने की खबर मिलने पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित दबिश देकर आरोपी को हिरासत में लिया गया. आरोपी मनोज कुमार खड़िया पिता स्व उत्तम खड़िया, उम्र 20 साल निवासी पुसौर को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB