दशहरा देखकर घर लौट रहे बाइक सवार हादसे के शिकार, ट्रैक्टर से टकराने पर तीन युवक घायल, 112 की मदद से देवभोग अस्पताल में इलाज जारी

Motorcyclists returning home after watching the Dussehra celebrations met with an accident; three youths were injured after colliding with a tractor. They are currently undergoing treatment at Devbhog Hospital, with assistance provided via the 112 emergency service.

दशहरा देखकर घर लौट रहे बाइक सवार हादसे के शिकार, ट्रैक्टर से टकराने पर तीन युवक घायल, 112 की मदद से देवभोग अस्पताल में इलाज जारी

गरियाबंद : छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में 20 अक्टूबर की रात एक सड़क हादसे में तीन युवक घायल हो गए. जानकारी के मुताबिक तीनों युवक कांदाडोंगर से दशहरा देखकर बाइक से अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान चिचिया से बरबाहली जाने वाले मार्ग पर उनकी बाइक सड़क पर चढ़ रहे ट्रैक्टर से टकरा गई. हादसे में बाइक सवार तीनों युवकों को चोटें आई हैं. इनमें एक युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है.
रात करीब 8 बजे हुआ हादसा
मिली जानकारी के मुताबिक 20 अक्टूबर की रात करीब 8 बजे तीन युवक हीरो स्प्लेंडर बाइक नंबर CG 23 N 0552 पर सवार होकर दशहरा देखकर लौट रहे थे. इसी दौरान खेत से हार्वेस्टर मशीन लेकर एक ट्रैक्टर सड़क पर चढ़ रहा था. तभी बाइक अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर मैसी नंबर CG 23 F 7573 से जा टकराई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैक्टर के सामने का हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया.
बाइक सवार तीनों युवकों की पहचान
हादसे में घायल युवकों की पहचान इस तरह बताई जा रही है.
रुपेश यादव — निवासी नाहारपारा ग्राम चिचिया, बाइक चालक
भोले यादव — निवासी जटियापारा ग्राम पंचायत बजाड़ी
तुलेश यादव — निवासी  जटियापारा ग्राम बजाड़ी
रुपेश यादव की हालत नाजुक, पैर में फ्रैक्चर
बाइक चालक रुपेश यादव को गंभीर चोटें आई हैं. उनके दोनों पैरों में नहीं, बल्कि दो जगह पैर टूटने की जानकारी मिली है. वहीं, दोनों भोले यादव भी घायल हुए हैं. उनमें से एक भोले यादव के सिर में चोट लगने की बात सामने आई है. हादसे के बाद तीनों युवक खून से लथपथ हालत में थे. हालांकि, घायलों की वर्तमान स्वास्थ्य स्थिति और चोटों की आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है.
112 को दी गई खबर, देवभोग अस्पताल भेजे गए घायल
हादसे के बाद खबर आपातकालीन सेवा 112 को दी गई. इसके बाद घायलों को इलाज के लिए देवभोग के सरकारी अस्पताल भेजे गए हैं. घायलों की हालत, हादसे की असल वजह और पुलिस की कार्रवाई से संबंधित आधिकारिक जानकारी की पुष्टि होना बाकी है.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb