दशहरे की रात खुनी वारदात, डीजे में डांस के दौरान विवाद, डंडे-राड से पीट-पीटकर कर पत्नी को उतारा मौत के घाट, आरोपी पति आलोक गिरफ्तार
A murderous incident occurred on the night of Dussehra; following a dispute while dancing to DJ music, a man named Alok beat his wife to death with sticks and iron rods. The accused husband has been arrested.
सरगुजा : छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में दशहरे की रात पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी. वारदात के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया था. वारदात की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया. खबर पर पहुंची कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुट गई. पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है. दशहरे की देर रात हुई इस वारदात से गांव में दहशत का माहौल है. यह मामला ग्राम पंचायत केपी का है.
मिली जानकारी के मुताबिक 20 अक्टूबर की रात गांव में बसंत गिरी के घर के सामने डीजे बजाकर लोग नाच-गाना कर रहे थे. इस दौरान केपी बाबापारा निवासी आलोक गिरी उम्र 36 साल अपनी पत्नी मानमती उम्र 32 साल के साथ कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचा था.
डीजे पर नाचने के दौरान पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया. देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोपी आलोक गिरी ने कार्यक्रम स्थल पर ही अपनी पत्नी के साथ मारपीट शुरू कर दी. इसके बाद दोनों विवाद करते हुए अपने घर के सामने पहुंच गए.
घर के सामने पहुंचते ही आलोक गिरी ने पत्नी मानमती पर लोहे के पाइप और लकड़ी के डंडे से हमला कर दिया. आरोपी ने बच्चों की मौजूदगी में महिला की जमकर पिटाई की. लगातार मारपीट की वजह से मानमती गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ी. इसके बावजूद आरोपी का गुस्सा शांत नहीं हुआ. उसने बेहोश पड़ी पत्नी के सिर पर एसबेस्टस शीट पटक दी. गंभीर चोटों की वजह से मानमती की मौत हो गई. पत्नी की मौत के बाद आरोपी आलोक गिरी घटनास्थल से फरार हो गया.
वारदात के बाद गांव में सनसनी फैल गई. खबर मिलने पर कोतवाली थाना प्रभारी अखिलेश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने मौके का मुआयना किया और महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए मॉर्च्युरी भिजवाया.
पुलिस की शुरुआती पूछताछ में परिजनों ने बताया कि आरोपी आलोक गिरी पहले भी शराब के नशे में अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था. घर में अक्सर इसी बात को लेकर विवाद होता रहता था. हालांकि इस बार विवाद इतना बढ़ गया कि महिला को अपनी जान गंवानी पड़ी.
वारदात के बाद कोतवाली पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई. पुलिस टीम ने संभावित ठिकानों पर पतासाजी की और आरोपी आलोक गिरी को हिरासत में ले लिया. पूछताछ के दौरान आरोपी ने पत्नी की हत्या करने की बात कबूल की. इसके बाद पुलिस ने उसे विधिवत गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर दिया.
इस वारदात ने पूरे गांव को झकझोर दिया है. विशेष रूप से बच्चों के सामने हुई इस हिंसक वारदात ने परिवार को गहरा आघात पहुंचाया है. पुलिस मामले की आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



