खड़े ट्रक से टकराई बस, 5 लोगों की मौत, 10 घायल, यात्री का पैर कटकर अलग, गैस कटर से वाहन की बॉडी काटकर घायलों को निकाला बाहर

A bus collided with a stationary truck, resulting in 5 deaths and 10 injuries; one passenger’s leg was severed, and the vehicle’s body had to be cut open using a gas cutter to extract the injured.

खड़े ट्रक से टकराई बस, 5 लोगों की मौत, 10 घायल, यात्री का पैर कटकर अलग, गैस कटर से वाहन की बॉडी काटकर घायलों को निकाला बाहर

रायपुर : छत्तीसगढ़ के रायपुर-बिलासपुर हाईवे पर तेज रफ्तार बस के खड़े ट्रक से टकरा जाने से 5 लोगों की मौत हो गई और 10 लोग घायल हो गए. सोमवार तड़के रायपुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे पर डारचुरा के पास तेज रफ्तार बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई. और 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि 2 लोगों की रायपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई.
सुबह 5.30 बजे हुआ हादसा
मिली जानकारी के मुताबिक रायपुर से अंबिकापुर जा रही बस नम्बर CG04 NM 0859 में करीब 22 यात्री सवार थे. सुबह 5:30 बजे सिमगा पुलिस स्टेशन के पास यह बस डारचुरा गांव के पास, मुख्य राजमार्ग पर एक पेट्रोल पंप के निकट खड़े खराब ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया.
हादसे के समय ज्यादातर यात्री सो रहे थे. इसलिए उन्हें संभलने का मौका ही नहीं मिला. बस के बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने की वजह से कई लोग अंदर फंस गए. जिसके बाद एक बड़ा बचाव अभियान चलाया गया. मदद के लिए स्थानीय लोग मौके पर इकट्ठा हो गए.
गैस कटर से काटी गई बस
पुलिस और आपातकालीन बचाव दल मौके पर पहुंचा और राहत कार्य शुरू किया गया. बचाव कर्मियों ने गैस कटर से बस के हिस्से को काटकर घायल यात्रियों को बाहर निकाला. इसके बाद घायलों को इलाज के लिए सिमगा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया. घायलों में 7 की हालत नाजुक बताई जा रही है.
फ़िलहाल तीन मृतकों की पहचान वाहन चालक जशपुर निवासी भागीरथी यादव उम्र 37 साल, हेल्फर बलरामपुर निवासी पवन देवांगन उम्र 24 साल और बलरामपुर निवासी समीम मोहम्मद उम्र 39 साल के रुप में हुई है.
जबकि घायलों में आंध्र प्रदेश के कालकुलम निवासी वासुदेव राव उम्र 31 साल, बलरामपुर के सरना निवासी अतुल कुमार उम्र 33 साल, भिलाई निवासी राजेन्द्र ठाकुर उम्र 30 साल, रामानुजनगर थाना क्षेत्र के साल्दी आमगांव निवासी सविता केंवट उम्र 21 साल और बुधराम केंवट उम्र 25 साल, बसंतपुर थाना क्षेत्र के वाड्रफनगर स्थित बैगो निवासी निर्मला यादव उम्र 52 साल और दुलेश्वर यादव उम्र 54 साल, बिलासपुर निवासी सुमन दीक्षित उम्र 40 साल, वाड्रफनगर थाना क्षेत्र के बरतीकला निवासी अमन गुप्ता उम्र 22 साल, रायपुर निवासी अनुराग वेद उम्र 28 साल, कोरबा निवासी दिलीप तिवारी उम्र 30 साल, रायपुर के डंगनिया स्थित शांति विहार कॉलोनी निवासी सतीश भगत उम्र 35 साल, रायगढ़ के सिंघनपुरी निवासी सुंदर लाल उम्र 49 साल, कोरबा जिले के कटघोरा निवासी अनिल यादव उम्र 22 साल, वाड्रफनगर के बरती निवासी कमलदास गुप्ता उम्र 59 साल और जशपुर के कुरकुटी निवासी पूनम टोप्पो उम्र 50 साल शामिल है.
अधिकारियों ने बताया कि गंभीर रूप से घायल यात्रियों की हालत को देखते हुए मृतकों और घायलों की तादाद बढ़ सकती है. हादसे वाली जगह पर यात्रियों का सामान बिखरा हुआ मिला. शुरुआती जानकारी के अनुसार, बस तेज रफ्तार में और लापरवाही से चलाई जा रही थी. छत्तीसगढ़ में सड़क हादसा गंभीर चिंता का विषय है. खासकर रायपुर-बिलासपुर हाईवे पर अक्सर ऐसे हादसे होते रहते हैं.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb