डेम घूमने आए कॉलेज के छात्र-छात्रा से बदमाशों ने की लूटपाट और छेड़छाड़ की वारदात, पुलिस ने फौरन लिया एक्शन, 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Miscreants robbed and molested college students who had come to visit the dam police took immediate action and arrested 3 accused

डेम घूमने आए कॉलेज के छात्र-छात्रा से बदमाशों ने की लूटपाट और छेड़छाड़ की वारदात, पुलिस ने फौरन लिया एक्शन, 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार

बिलासपुर/ कोटा : पिकनिक स्पॉट पर घूमने आए कॉलेज छात्र और छात्रा से बुरी नियत से 3 आरोपियों ने लूटपाट करते हुए छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया. जिसमें पुलिस ने फौरन कार्रवाई करते हुए उक्त आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक थाना कोटा में प्रार्थिया द्वारा एक रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि 25 अक्टूबर 2024 की शाम को औरापानी में घूमने के दौरान 3 आरोपियों के द्वारा बुरी नियत से डरा धमकाकर छेड़छाड़ कर पैसों की मांग की गई.
इस रिपोर्ट के बाद उक्त घटना को उच्च अधिकारियों से अवगत कराकर फौरन टीम तैयार कर आरोपियों को पकड़ने के लिए भेजा गया. जिनके द्वारा तीनों आरोपियों को फौरन गिरफ़्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
बिलासपुर पुलिस द्वारा ऐसे बदमाशों पर सख़्त से सख़्त कार्यवाही की जाएगी और क्राइम रिकॉर्ड होने पर गुंडा बदमाशों की लिस्ट में नाम जोड़ दिया जाएगा. वही पुलिस ने आमजनों से अपील की है कि सुनसान जगहों जंगलों, डैम आदि जगहों पर अंधेरे में ना जाएं.
आरोपी :–
01. राकेश जायसवाल पिता अशोक जायसवाल उम्र 34 साल
02. विकास यादव पिता नंद कुमार यादव उम्र 20 साल
03. धर्मेंद्र श्रीवास पिता रामेश्वर श्रीवास उम्र 29 साल सभी साकिनान ग्राम मंझगांव थाना कोटा जिला बिलासपुर (छ. ग.)
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb