डाक्टरों की लापरवाही से राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र बैगा जनजाति बालक की मौत, पांच सूत्रीय मांग को लेकर एनएसयुआई ने किया जमकर विरोध प्रदर्शन
President adopted son Baiga tribe boy died due to negligence of doctors NSUI protested fiercely regarding five point demand
कवर्धा : राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र और विशेष संरक्षित जनजाति बैगा जनजाति के बालक की डॉक्टरों की लापरवाही से हुई मौत से नाराज एनएसयूआई द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया.
इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पीतांबर वर्मा ने कहा कि बोडला ब्लॉक के वनांचल क्षेत्र में बैगा जनजाति के लोग सुरक्षित नहीं है. इस समुदाय के लिए सरकार द्वारा करोड़ों की योजनाएं सिर्फ कागजों में बनाती है. धरातल में कोई सुविधा नहीं है. रवि बैगा को इंसाफ दिलाने जल्दी बड़ा आंदोलन किया जाएगा.
एनएसयूआई के पूर्व प्रदेश सचिव बंटी खान ने कहा कि ये गृहमंत्री का जिला है लेकिन अब तक गृहमंत्री जी द्वारा बैगा लोगो की कोई सुध नहीं ली गई है. हमने पांच सूत्रीय मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया है. जिसमें प्रमुख मांग रवि बैगा के परिजन को 10 लाख का मुआवजा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के दोषी प्रभारी की बर्खास्तगी, तरेगांव अस्पताल के संलग ग्रामीण सहायक चिकित्सक की संलग्नीकरण की समाप्ति, घटना दिवस के सीसीटीवी फुटेज, घटना के प्रमुख जिम्मेदार बीएमओ की बर्खास्तगी इन पांच सूत्रीय मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा गया.
ब्लॉक मीडिया प्रभारी दीपक मागरे ने कहा कि बैगा बच्चे के मौत हो है. इतनी बड़ी घटना घट जाने के बाद आज तक कोई कार्यवाही नहीं की गई. इससे आम जनता में गलत संदेश जाता है. बैगा समुदाय भी सरकार की इन नीतियों से भारी नाराजगी व्यक्त की गई.
इस कार्यक्रम में प्रमुख रुप से ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पीतांबर वर्मा, पूर्व एनएसयूआई प्रदेश सचिव बंटी खान, मीडिया प्रभारी दीपक मागरे, मनमोहन अवस्थी, रामचरण साहू, एनएसयूआई अध्यक्ष जलेश धुर्वे, युवा कांग्रेस अध्यक्ष रामगोपाल वर्मा, सूरज वर्मा, अमित वर्मा, राकेश यादव, श्याम मसराम, परदेसी धुर्वे, सरजू यादव, किशन मरावी, तुलसी बैगा, अमन वर्मा, कुमार पटेल, धनीराम, हरिप्रसाद बंजारे, कमल बंजारे, राजेश मरावी, भागवत साहू, बैसाखू बैगा, समरथ बैगा, सुंदरिया बाई, फुल्कैना बाई, ढोलू राम बैगा इत्यादि कार्यकर्ता मौजूद थे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



