शेयर बाजार को पसंद नहीं आया 53.5 लाख करोड़ का बजट!, सेंसेक्स में 2000 से ज्यादा अंकों की गिरावट, आम आदमी के लिए खुशखबरी या झटका?

The stock market did not like the budget of Rs 53.5 lakh crore! Sensex fell by more than 2000 points, good news or shock for the common man?

शेयर बाजार को पसंद नहीं आया 53.5 लाख करोड़ का बजट!, सेंसेक्स में 2000 से ज्यादा अंकों की गिरावट, आम आदमी के लिए खुशखबरी या झटका?

नई दिल्ली : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में केंद्रीय बजट (Budget 2026) पेश किया. यह बजट कई मायनों में ऐतिहासिक रहा है. रविवार को बजट पेश किया गया. निर्मला सीतारमण नौवीं बार बजट पेश कीं. लेकिन वित्त मंत्री का ऐतिहासिक बजट भाषण खत्म होते ही शेयर बाजार में हाहाकार मच गया.
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में बजट पेश करते हुए कई ऐसी घोषणाएं कीं, जिनका सीधा असर आम लोगों, उद्योगों और निवेशकों पर पड़ेगा.

हाईस्पीड रेल और गर्ल्स हॉस्टल पर बड़ा जोर
सरकार ने देश के सात प्रमुख शहरों को जोड़ने वाले हाईस्पीड रेल कॉरिडोर विकसित करने का ऐलान किया है. प्रस्तावित रुटों में दिल्ली-वाराणसी, वाराणसी-सिलीगुड़ी, मुंबई-पुणे और हैदराबाद-चेन्नई शामिल हैं. इन परियोजनाओं से यात्रा समय घटने, व्यापार और पर्यटन बढ़ने और क्षेत्रीय विकास को रफ्तार मिलने की उम्मीद है.
महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल बनाने की घोषणा की गई है. इसका मकसद पढ़ाई या नौकरी के लिए बाहर जाने वाली छात्राओं और महिलाओं को सुरक्षित आवास देना है.
टैक्स ढांचे में बदलाव, पर स्लैब जस के तस
बजट में आयकर स्लैब में कोई बदलाव नहीं किया गया. हालांकि 1 अप्रैल 2026 से नया इनकम टैक्स एक्ट लागू होगा. जिसे सरल और पारदर्शी बनाने की बात कही गई है. छोटे टैक्स मामलों में जेल की जगह जुर्माने का प्रावधान होगा.
आईटीआर भरने की अंतिम तारीख 31 जुलाई तय की गई है. शेयर बायबैक पर कैपिटल गेन टैक्स लगाया जाएगा. विदेश यात्रा पर टीसीएस घटाकर 5 फीसदी करने का प्रस्ताव है. जबकि ओवरसीज टूर पैकेज पर टीसीएस 2 फीसदी करने की बात कही गई.
खर्च, आय और कर्ज का खाका
2026-27 में कुल सरकारी खर्च 53.5 लाख करोड़ रुपये रहने का अनुमान है. सरकार टैक्स और गैर-टैक्स स्रोतों से 60 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा जुटाने का लक्ष्य रख रही है. राजकोषीय घाटे की भरपाई के लिए बाजार से कर्ज लिया जाएगा. पूंजीगत व्यय पर खास जोर जारी रहेगा.
उद्योग और निवेश पर फोकस
बायोफार्मा ‘शक्ति’ मिशन के लिए पांच साल में 10,000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है. इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण के लिए 40,000 करोड़ रुपये आवंटित करने का प्रस्ताव है.
एमएसएमई सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए आत्मनिर्भर भारत कोष में 4,000 करोड़ रुपये अतिरिक्त डाले जाएंगे. कॉरपोरेट और म्युनिसिपल बॉन्ड बाजार को मजबूत करने के लिए भी प्रोत्साहन योजनाएं घोषित हुई हैं.
क्या सस्ता, क्या महंगा
कैंसर और मधुमेह की दवाएं, दुर्लभ बीमारियों की दवाएं, सोलर एनर्जी उत्पाद, चमड़ा और कपड़ा निर्यात, जूते, बैट्री और माइक्रोवेव ओवन सस्ते होंगे.
वहीं स्क्रैप, शराब, कुछ खनिज और वायदा कारोबार महंगा होगा.
शिक्षा, पर्यटन और खेल पर घोषणाएं
5 पूर्वोत्तर राज्यों में पर्यटन स्थल विकसित होंगे
15 पुरातात्विक स्थलों को वाइब्रेंट डेस्टिनेशन बनाया जाएगा
5 विश्वविद्यालय टाउनशिप औद्योगिक कॉरिडोर के पास बनेंगी
15,000 स्कूलों में कंटेंट लैब का समर्थन
4,000 ई-बस चलाने की योजना
खेलो इंडिया मिशन को आगे बढ़ाया जाएगा
पशुपालन और वेट कॉलेज के लिए सब्सिडी सपोर्ट
कुल मिलाकर बजट में इंफ्रास्ट्रक्चर, निवेश, शिक्षा, पर्यटन और महिला सशक्तिकरण को साथ लेकर विकास का रोडमैप पेश करने की कोशिश दिखी.

बजट 2026: मुख्य आकर्षण और प्रभाव
1. इन्फ्रास्ट्रक्चर: सात नए हाईस्पीड कॉरिडोर
​सरकार ने देश की रफ्तार बढ़ाने के लिए 7 प्रमुख रूटों पर हाईस्पीड रेल कॉरिडोर विकसित करने का ऐलान किया है। इनमें दिल्ली-वाराणसी, वाराणसी-सिलीगुड़ी, मुंबई-पुणे और हैदराबाद-चेन्नई जैसे महत्वपूर्ण रूट शामिल हैं।

2. टैक्स व्यवस्था: नया इनकम टैक्स एक्ट
नया एक्ट: 1 अप्रैल 2026 से नया इनकम टैक्स एक्ट प्रभावी होगा।
राहत: छोटे करदाताओं के लिए सजा की जगह अब केवल जुर्माने का प्रावधान होगा।
​MAT में कटौती: न्यूनतम वैकल्पिक कर (MAT) को 15% से घटाकर 14% कर दिया गया है।
​TCS: विदेश यात्रा पर टीसीएस (TCS) दर को घटाकर 5% किया गया है।

3. क्या सस्ता, क्या महंगा?

सस्ता (Cheaper)                महंगा (Costlier)
कैंसर और शुगर की दवाएं          शराब और खनिज पदार्थ
सोलर एनर्जी उपकरण ।              स्क्रैप (Scrap)
जूते, कपड़े और चमड़ा              वायदा कारोबार
माइक्रोवेव ओवन                      अघोषित आय पर जुर्माना

4. मिशन ‘शक्ति’ और मैन्युफैक्चरिंग
बायोफार्मा मिशन शक्ति: दवाओं में आत्मनिर्भरता के लिए 10,000 करोड़ रुपये
इलेक्ट्रॉनिक्स: मैन्युफैक्चरिंग हब के लिए 40,000 करोड़ रुपये का आवंटन
शिक्षा: 15,000 स्कूलों में ‘कंटेंट लैब’ और 5 यूनिवर्सिटी टाउनशिप की स्थापना

​5. महिला और युवा सशक्तिकरण
सरकार ने हर जिले में एक गर्ल्स हॉस्टल बनाने की घोषणा की है. ताकि छात्राओं और कामकाजी महिलाओं को सुरक्षित आवास मिल सके. साथ ही ‘खेलो इंडिया’ और ‘डिजिटल नॉलेज ग्रिड’ के जरिए युवाओं को नए अवसर दिए जाएंगे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB

आज 1 फरवरी 2026 से गैस सिलेंडर महंगा, फास्टैग KYC नियम भी बदले

1 फरवरी 2026 से देश में कई बड़े नियम बदल गए हैं. जिनका असर सीधा आम आदमी की जेब और घर के बजट पर पड़ने वाला है. 1 फरवरी से नियम बदलाव के तहत गैस की कीमतों के साथ-साथ टोल टैक्स नियमों और तंबाकू उत्पादों पर भी गहरा असर पड़ेगा. इन पांच बड़े बदलावों में हवाई ईंधन की कीमतों में कटौती और बैंकों की छुट्टियों की एक लंबी लिस्ट भी शामिल की गई है.
एलपीजी सिलेंडर की बढ़ी कीमतें
ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 1 फरवरी 2026 को 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में 50 रुपये तक का इजाफा किया है. दिल्ली में अब कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1740.50 हो गई है. जबकि मुंबई में ग्राहकों को अब इसके लिए ₹1692 चुकाने होंगे. यह लगातार दूसरा महीना है जब इन कीमतों में बढ़ोतरी की गई है. क्योंकि इससे पहले 1 जनवरी को भी दाम 111 रुपये बढ़ाए गए थे.
घरेलू गैस सिलेंडर में राहत
आम जनता के लिए राहत की बात यह है कि 14 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई भी बदलाव नहीं किया गया है. घरेलू गैस की कीमतें पिछले काफी समय से यानी 8 अप्रैल 2025 के पुराने भाव पर ही पूरी तरह से स्थिर बनी हुई हैं. दिल्ली में घरेलू सिलेंडर 853 और कोलकाता में 879 की पुरानी दर पर ही उपलब्ध रहेगा जिससे करोड़ों परिवारों के रसोई का बजट सुरक्षित है.
हवाई सफर हुआ सस्ता
गैस के दाम बढ़ने के साथ ही कंपनियों ने हवाई ईंधन यानी ATF की कीमतों में बड़ी कटौती कर हवाई सफर को थोड़ा सस्ता किया है. दिल्ली में ATF की कीमत अब घटकर 91,393.39 प्रति किलोलीटर रह गई है. जो पहले 92,323.02 के ऊंचे स्तर पर बनी हुई थी. हवाई ईंधन की कीमतों में इस अहम कमी का सीधा लाभ आने वाले समय में विमान यात्रियों को टिकट की कीमतों में गिरावट के रुप में मिल सकता है.
तंबाकू और पान मसाला महंगा
तंबाकू उत्पादों और पान मसाला के शौकीनों के लिए 1 फरवरी से नई टैक्स दरें लागू हो गई हैं. जिससे इन वस्तुओं की कीमतें बढ़ेंगी. सरकार ने इन उत्पादों पर GST के अतिरिक्त नया उत्पाद शुल्क और स्वास्थ्य एवं राष्ट्रीय सुरक्षा उपकर को अधिसूचित कर लागू कर दिया है.
फास्टैग और बैंकों की छुट्टियां
नेशनल हाईवे अथॉरिटी यानी NHAI ने फास्टैग धारकों के लिए KYC वेरिफिकेशन की जरुरी प्रक्रिया को खत्म कर एक बहुत बड़ी राहत प्रदान की है. यह नया नियम 1 फरवरी से प्रभावी हो गया है. जिससे कार और वैन मालिकों के लिए हाईवे पर फास्टैग का उपयोग करना अब और आसान होगा. इसके अलावा फरवरी महीने में विभिन्न साप्ताहिक अवकाश और जयंती मिलाकर बैंकों में करीब 10 दिनों की छुट्टी रहने वाली है. जिसके लिए लिस्ट देखनी होगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB

सेंसेक्स में 2 हजार से ज्यादा अंकाें की गिरावट दर्ज

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की तरफ से पेश किया गया 53.5 लाख करोड़ रुपये का बजट शेयर बाजार को पसंद नहीं आया. यह उनका लगातार नौवां बजट था. जिसके बाद शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी गई. सेंसेक्स में 2300 अंकों की गिरावट दर्ज की गई. हालांकि बाद में संभला और ऊपर उठा. लेकिन अभी भी 6 सौ की गिरावट दर्ज है.
सेंसेक्स 2000 अंक गिरकर 80,731.49 के स्तर पर पहुंच गया. पहले यह 1,649 अंक गिरकर 80,619.92 तक पहुंचा था. निफ्टी 750 अंक गिरकर 24,597 के स्तर पर आ गया. दोपहर में यह 481 अंक गिरकर 24,838.75 तक पहुंचा, जो 25,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर के नीचे है.
विशेषज्ञों के अनुसार, बाजार ने बजट को ठंडा रिस्पॉन्स दिया. क्योंकि एसटीटी में फ्यूचर्स पर 0.02% से 0.05% की वृद्धि ने ट्रेडिंग लागत बढ़ा दी. जिससे डेरिवेटिव सेगमेंट में टर्नओवर प्रभावित हुआ. इसके अलावा, बायबैक पर कैपिटल गेंस टैक्स और कोई बड़ा रैली ट्रिगर न होने से निवेशक सतर्क रहे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB