गर्लफ्रेंड को शादी का दबाव बनाना पड़ा बड़ा महंगा, बॉयफ्रेंड ने दोस्त के साथ मिलकर कर उतारा मौत के घाट, दो आरोपी गिरफ्तार होकर पहुंचे जेल
The pressure on the girlfriend to marry proved very costly; the boyfriend, along with his friend, killed her; two accused were arrested and sent to jail.
कांकेर : कांकेर जिले के पखांजूर से सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां एक युवक ने अपने ही प्रेमिका की हत्या कर मौत के घाट उतार दिया और शव को जंगल झाड़ियों में फेंक दिया. वारदात के बाद अब इलाके में सनसनी फैल गई है.
मिली जानकारी के मुताबिक संगीता उसेंडी का शाहडोंगरी गांव निवासी दिनेश दुग्गा के साथ प्रेम संबंध था. संगीता लंबे समय से दिनेश पर शादी का दबाव बना रही थी. वह बार-बार उससे शादी करने की बात कह रही थी. जिससे दिनेश परेशान हो गया था.
शादी के दबाव से छुटकारा पाने के लिए दिनेश ने एक खौफनाक साजिश रची. उसने अपने एक नाबालिग दोस्त को इस साजिश में शामिल किया और दोनों ने मिलकर 16 नवंबर को संगीता की गला घोंटकर हत्या कर दी. हत्या के बाद दोनों आरोपियों ने शव को पहचान छिपाने के मकसद से बड़ेकापसी क्षेत्र के जंगल और झाड़ियों में फेंक दिया.
वारदात के बाद संगीता अचानक लापता हो गई. लेकिन शुरुआत में किसी को इस भयावह सच्चाई का अंदाजा नहीं था. कुछ दिन पहले बड़ेकापसी के जंगल क्षेत्र में झाड़ियों के बीच एक कंकाल मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कंकाल को कब्जे में लेकर जांच शुरु की.
जांच के दौरान पुलिस ने गुमशुदगी के पुराने मामलों को खंगाला और कंकाल की पहचान संगीता उसेंडी के रुप में की गई. इसके बाद पुलिस की जांच की दिशा पूरी तरह बदल गई. शक के आधार पर पुलिस ने संगीता के बॉयफ्रेंड दिनेश दुग्गा से पूछताछ शुरु की. कड़ी पूछताछ के दौरान दिनेश टूट गया और उसने अपने नाबालिग दोस्त के साथ मिलकर हत्या करने की बात कबूल कर ली.
पुलिस ने दोनों आरोपियों को शाहडोंगरी गांव से गिरफ्तार कर लिया है. पूछताछ में आरोपियों ने हत्या की पूरी वारदात को कबूल करते हुए बताया कि वे शादी के दबाव से परेशान थे और इसी कारण उन्होंने इस वारदात को अंजाम दिया. नाबालिग आरोपी को किशोर न्याय अधिनियम के तहत कार्रवाई के लिए बाल सुधार गृह भेजा गया है. जबकि मुख्य आरोपी दिनेश दुग्गा को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



