प्रदर्शनकारियों को 24 घंटे में रिहा नहीं किया तो करूंगा अनशन -सोनम वांगचुक, दीपके की गिरफ्तारी के बाद विरोध प्रदर्शन की कमान संभालेंगे अजिंक्य शिंदे

"I will go on a hunger strike if the protesters are not released within 24 hours" – Sonam Wangchuk; Ajinkya Shinde to take charge of the protests following the arrest of Deepak.

प्रदर्शनकारियों को 24 घंटे में रिहा नहीं किया तो करूंगा अनशन -सोनम वांगचुक, दीपके की गिरफ्तारी के बाद विरोध प्रदर्शन की कमान संभालेंगे अजिंक्य शिंदे

प्रदर्शनकारियों को 24 घंटे में रिहा नहीं किया तो करूंगा अनशन
दिल्ली : सोनम वांगचुक ने दिल्ली में सीजेपी प्रोटेस्ट के दौरान नेताओं की गिरफ्तारी पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने भारत को अघोषित आपातकाल की स्थिति में बताया और कहा कि उन्होंने एक दिन पहले शांति और एकजुटता की अपील की थी. आंदोलन का नेतृत्व करने वाले कई नेता आगे आए थे।सोनम वांगचुक ने भारत में अघोषित इमरजेंसी जैसे हालात होने का दावा किया है. लद्दाख के पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने दिल्ली में हो रहे सीजेपी प्रोटेस्ट के दौरान नेताओं की गिरफ्तारी पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने भारत को ‘अघोषित आपातकाल’ की स्थिति में बताया है और गिरफ्तार नेताओं को जल्द रिहा करने की मांग की है.
वांगचुक ने साफ तौर पर कहा है कि अगर इन नेताओं को कल तक रिहा नहीं किया गया. तो वह अनशन या पदयात्रा शुरू करने पर विचार करेंगे. इन नेताओं में अभिजीत दिपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका सहित सीजेपी के कई लोग शामिल हैं.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
दीपके की गिरफ्तारी के बाद विरोध प्रदर्शन की कमान संभालेंगे अजिंक्य शिंदे
नई दिल्ली। कनॉट प्लेस के आउटर सर्कल में तनाव और सरगर्मी बढ़ चुकी है. सीजेपी के संगठन प्रभारी अजिंक्य शिंदे आउटर सर्कल स्थित LIC बिल्डिंग के पास से विरोध प्रदर्शन की कमान संभालने जा रहे हैं. अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी के बाद अब उनका एक प्री रिकार्डेड वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में दीपके ये कहते नजर आ रहे हैं कि अब आंदोलन की कमान अजिंक्य शिंदे के हाथों में होगी. उन्होंने अपने वीडियो में कहा कि अगर आप यह वीडियो देख रहे हैं, तो इसका मतलब है कि मुझे, सौरव और आशु को गिरफ्तार कर लिया गया है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किए गए एक प्री-रिकॉर्डेड वीडियो ने सनसनी मचा दी है. अभिजीत दिपके के इस ऐलान के साथ ही साफ हो गया है कि आंदोलन थमने वाला नहीं हमारे बाद अब इस विरोध की कमान अजिंक्य संभालेंगे.
दिल्ली पुलिस ने विरोध-प्रदर्शन से पहले सुरक्षा के कई इंतज़ाम किए हैं. इनमें बाज़ार और अहम मेट्रो स्टेशन बंद करना, राजधानी आने वाली दर्जनों ट्रेनें रद्द करना और शहर के कुछ हिस्सों में इंटरनेट पर रोक लगाना शामिल है. केंद्रीय गृह मंत्रालय (MHA) ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों (UTs) को निर्देश दिया है कि वे दिल्ली पुलिस के साथ तालमेल बिठाएं और प्रदर्शनकारियों को दिल्ली की ओर बढ़ने से रोकने के लिए कदम उठाएं.
कॉकरोच जनता पार्टी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (IGI) एयरपोर्ट से हिरासत में लिए जाने के बाद, पार्टी के फाउंडर अभिजीत डिपके और सदस्य सौरव दास और आशुतोष रंका को किसी अज्ञात जगह पर ले जाया गया. सीजेपी ने एक्स पर पोस्ट में लिखा, उन्हें अपने वकीलों से मिलने नहीं दिया जा रहा है और बाकी लोगों से उनका संपर्क काट दिया गया है. क्यों न सीधे इमरजेंसी ही घोषित कर दी जाए?
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb