व्हाट्सएप के जरिए सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, पुलिस ने घर में रेड मारकर देह व्यापार के आरोप में 3 लड़कियों और एक दलाल को किया गिरफ्तार

A sex racket was busted through WhatsApp; police raided a house and arrested three girls and a pimp on charges of prostitution.

व्हाट्सएप के जरिए सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, पुलिस ने घर में रेड मारकर देह व्यापार के आरोप में 3 लड़कियों और एक दलाल को किया गिरफ्तार

कबीरधाम : पुलिस ने देहव्यापार चलाने वाले दलाल के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. काॅम्बिंग गश्त के दौरान एक घर में रेड मारकर तीन युवतियों और एक दलाल को पकड़ा गया. आरोपी दलाल ग्राहकों की डिमांड पर लड़कियों को बुलाता था. फिर उनसे देहव्यापार कराता था. दलाल ये पूरा नेटवर्क व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए चल रहा था. व्हाट्सएप पर ही लड़कियों की फोटो भेजकर डील करता था. पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी जब्त की है. दलाल का नाम गोलू लहरे 35 साल है.
मिली जानकारी के मुताबिक 30 जनवरी 2026 की रात में घुघरी रोड स्थित अटल आवास क्षेत्र में देह व्यापार से संबंधित गतिविधियों की खबर मिलने के बाद साइबर थाना और थाना कवर्धा (कोतवाली) की संयुक्त टीम द्वारा रात में कॉम्बिंग गश्त के दौरान कार्रवाई की.
इस दौरान महिला अधिकारियों और महिला आरक्षकों की टीम को विशेष रुप से शामिल किया गया. कॉम्बिंग गश्त और दबिश के दौरान मौके से एक दलाल और तीन युवतियों को हिरासत में लिया गया. जो संदिग्ध रुप से देह व्यापार की गतिविधियों में शामिल पाए गए.
उक्त गतिविधियों से क्षेत्र की सामाजिक शांति एवं सार्वजनिक व्यवस्था प्रभावित होने की स्थिति निर्मित हो रही थी. आरोपी दलाल का नाम गोलू लहरे पिता कलम लहरे उम्र 35 साल निवासी वार्ड क्रमांक 17 मिनीमाता चौक कबीरधाम है. इसके अलावा 3 युवतियों को भी हिरासत में लिया गया. सभी के खिलाफ धारा 170 बीएनएसएस के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB