गणेश विसर्जन में DJ बंद कराने पहुंची पुलिस से गाली-गलौज: शासकीय कार्य में बाधा का आरोप, आरोपी सुनील गिरफ्तार, डीजे संचालक पर भी कार्रवाई
Police verbally abused while attempting to stop DJ music during Ganesh Visarjan; accused Sunil arrested on charges of obstructing official duty, and action taken against the DJ operator as well.
कोरबा : गणेश विसर्जन कार्यक्रम के दौरान कानून-व्यवस्था और निर्धारित ध्वनि मानकों का पालन कराने के लिए कोरबा पुलिस लगातार निगरानी कर रही है. इसी दौरान उरगा थाना क्षेत्र के आमपाली गांव में पुलिस टीम के साथ अभद्र व्यवहार और गाली-गलौज करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने सहित संबंधित धाराओं के तहत जुर्म दर्ज किया है.
DJ बंद कराने की समझाइश के दौरान विवाद
मिली जानकारी के मुताबिक 20 सितंबर 2026 की रात करीब 9 बजे ग्राम आमपाली मुख्य मार्ग पर गणेश विसर्जन कार्यक्रम चल रहा था. इस दौरान तेज आवाज में DJ बजाया जा रहा था. पुलिस पार्टी मौके पर पहुंची और निर्धारित नियमों के मुताबिक DJ बंद करने या साउंड कम करने की समझाइश दे रही थी.
इसी दौरान आमपाली निवासी सुनील कुमार खड़िया उम्र 34 साल ने कथित तौर पर पुलिस पार्टी के साथ अभद्र व्यवहार किया. आरोपी ने प्रशिक्षु उपनिरीक्षक नेमदास के साथ गाली-गलौज करते हुए शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने का प्रयास किया.
आरोपी के खिलाफ जुर्म दर्ज, गिरफ्तार
घटना के संबंध में थाना उरगा में अपराध क्रमांक 522/2026 दर्ज किया गया है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 221 और 296 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया. घटना के बाद उरगा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सुनील कुमार खड़िया को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने बताया कि मामले में नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की गई है.
DJ संचालक पर भी अलग से कार्रवाई
गणेश विसर्जन के दौरान निर्धारित ध्वनि मानकों का उल्लंघन कर DJ बजाए जाने को लेकर पुलिस ने संबंधित DJ संचालक के खिलाफ भी कार्रवाई शुरू की है. पुलिस के मुताबिक कोलाहल अधिनियम के तहत अलग से वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



